Followers

Wednesday, November 17, 2010

अपने काम के प्रति समर्पित एक व्यक्तित्व - झुंझुनूं जिला कलेक्टर श्री मति मुग्धा सिन्हा

     आप सब सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है सभी लोग तो अपने काम के प्रती समर्पित होते है |मगर इस बलोग के पुराने पाठक तो इस बात को जानते है कि यहां उसी व्यक्ति के बारे में बात की जाती है जो अपने काम में कुछ विशेष हो, हां ये अलग बात है कि मै इस बार इस पोस्ट में एक सरकारी अधिकारी को ले रहा हूँ |सरकारी अधिकारियों के बारे में हमारी राय कुछ नकारात्मक ही रहती है | उनकी छवी हमारे मानस पटल पर भ्रष्टाचार और कामचोरी में संलिप्त की रहती है इस लिये सरकारी अधिकारी कभी भी इस ब्लॉग या यूं कहे कि हिन्दी बलोग में जगह नहीं बना पाए है |

     श्री मति मुग्धा सिन्हा के यहाँ झुंझुनू में पद भार ग्रहण करने के बाद यहां जो परिवर्तन आये है वो यहाँ कि कोइ भी अनपढ़ महिला भी अपने शब्दों में आशीष वचनों के साथ बयाँ कर देगी | इससे ज्यादा उन की सफलता के बारे में क्या कहा जा सकता है | किसी भी सरकारी अधिकारी के कार्यों का सकारात्मक परिणाम आपके घर रसोई या गली कूचो में दिखाई दे तो उसे आप क्या कहना चाहेंगे |


     मै काफी समय से यही सोच रहा था कि ये पोस्ट लिखू या ना लिखू अगर ना लिखू तो अपने दायित्वों से मुँह मोडना हो जाता है ,अगर लिखता हूँ तो एक सरकारी अफसर का फेवर करने का आरोपी बनता हूँ | आखिर में इस मानसिक द्वन्द में जीत एक बलोगर के नैतिक दायित्व की ही हुई है | परिणाम स्वरूप ये पोस्ट आपके सामने है |

     झुंझुनू आते ही उनहोने पहला काम ,साफ़ सफाई का हाथ में लिया | ज्यादातर अधिकारियों को सफाई के सर्वे में साफ़ सुथरी मुख्य सड़के दिखाई जाती है ,लेकिन यह बात उन्हें पता थी इस लिये उन होने सर्व प्रथम उस जगह का दौरा किया जो शहर की सबसे गंदी जगह (शहीद चौक ,सब्जी मंडी के पास) का दौरा किया और स्थानीय परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि इससे गंदा शहर मेंने अपने कार्यकाल में नहीं देखा है |
 
     गैस एजेंसी की काला बाजारी रोकने के लिये इस प्रकार का आदेश जारी किया कि आज कुकिंग गैस सप्लाई वाला घर घर जाकर बिना बुकिंग किये ही डिलीवरी देता है| वरना हालात रोजाना चक्का जाम और सर फूटोव्वल के रहते थे |


     सडको पर इतना अतिक्रमण था कि एक साथ दो गाड़ी तो दूर की बात है एक गाड़ी को निकालने में भी परेशानी का अनुभव होता था | उनके आने के बाद में नाजायज खड़े रेहड़ी वालो को हटा दिया गया है | दुकानदारों को ताकीद की गयी है कि सामान दूकान के बाहर ना रखे ताकी वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो | जो सड़के आठ फुट चौड़ी दिखती थी वो आजकल बीस फुट चौड़ी नजर आने लग गयी है |

     यंहा के सरकारी विभागों में काफी दिनों से मीटिंग का कलेंडर नहीं बना हुआ था जिसे अब इन्होने लागू किया है| यानी कि सभी कर्मचारियों को पहले से पता रहता है कि मीटिंग कब होगी | जो भी मीटिंग देर तक चलने की संभावना रहती है उसे शनिवार और रविवार को रखा जाता है | ताकी जन  साधारण का कोइ भी काम नहीं रुके | उन के बारे में एक बात और भी मशहूर है कि उनका फोन व्यस्त होने पर अगर आपकी मिसक़ाल उन्हें मिलती है तो उनका फोन आपके पास जरूर आएगा  आपको दुबारा फोन नहीं करना पड़ता है |


श्री मति मुग्धा सिन्हा जी के पुराने कार्यकाल में हनुमान गढ़ जिले में भी बहुत उल्लेखनीय कार्य हुए है जिनकी जानकारी हमारे एक मित्र (श्री ओम पुरोहित 'कागद ')जो लेखक भी है और ब्लोगर भी है ,ने भिजवाई थी | जिसे मै संक्षेप में लिख रहा हूँ |उन्होंने बताया कि हनुमान गढ़ में पहली बार वरिष्ठ पेंशनरों को इन्होने सम्मानित किया |वंहा भी सफाई के अनेक कार्य योजनाबद्ध तरीके से किये गए | गरीबो एवं असहायो हेतु उन्होंने सारथी योजना  बनाई | इसमें शहर के धनी लोगो को  प्रेरित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करवाई गई | चित्र कला में इनकी विशेष रूची होने की वजह से इन्होंने इस कला के प्रोत्साहन हेतु  बहुत सराहनीय कार्य किया है | और स्वयं भी एक बहुत अच्छी चित्रकार हैं |
 
     मै जब इस पोस्ट में उनके कार्य शैली के बारे में लिखने हेतु उनसे जानकारी चाही तो मुझे साफ़ मना कर दिया गया | क्यों कि उनके बारे में सूचना मिली थी कि वो प्रचार प्रसार से हमेशा बचती रही है | फिर भी मुझे उनके बारे में जो जानकारी नेट कि दुनिया में मिली है वो इस प्रकार है |

नाम -श्रीमती मुग्धा सिन्हा

जनम तिथि -04/06/1974

शहर -आगरा

शिक्षा - बी. ए. (हिस्टरी ) एम. ए.(अन्तराष्ट्रीय समबन्ध )

एम. फिल.(अन्तराष्ट्रीय कूटनीति )

वर्तमान कार्य स्थल -जिला कलेक्टर झुंझुनूं (राज.)
 


S.N.POST HELD BY SMT.MUGHDHA SINHAFROMETO
1COLLECTOR &DISTRICT MAGISTRATE, JHUNJHUNU 06/09/2010--
2REGISTRAR, BOARD OF REVENUE, RAJASTHAN, AJMER 06/01/200903/09/2010
3COLLECTOR & DISTRICT MAGISTRATE, HANUMANGARH 30/4/200703/01/2009

4
COLLECTOR & DISTRICT MAGISTRATE, BUNDI 15/06/200528/04/2007
5DEPUTY SECRETARY TO CHIEF MINISTER, RAJASTHAN, JAIPUR 15/12/200315/06/2005
6ADD. COLLECTOR & ADD. DISTRICT MEGISTRATE, JAIPUR-I 30/05/200315/12/2003
7SUB-DIVISIONAL OFFICER, AJMER13/08/200129/05/2003
8UNDER IInd PHASE TRAINING AT LBSNAA, MUSSOORIE25/06/200104/08/2001
9ASSST. COLLECTOR & EXE. MAGISTRATE (UNDER TRAINING), UDAIPUR 20/07/2000----

अन्य पोस्ट
शेखावाटी की पहली महिला बलोग्गर 
शेखावाटी की पहली हिन्दी वेबसाइट 
शेखावाटी क्षेत्र के हिन्दी बल्लोग्गर ( परिचय )

14 comments:

  1. श्रीमती मुग्धा जी को हार्दिक बधाई। अच्छे कार्य का सन्तोष व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

    ReplyDelete
  2. श्रीमती मुग्धा सिंहा जी के बारे में आप ने फ़िर भी बहुत कम ही लिखा है लेकिन जितना लिखा है उतना सही ही लिखा है !इनका व्यक्तित्व बहुत विराट है !बहुत संवेदनशील हैं तथा गरीब की सहायता को हमेशा तत्पर रहतीं हैं !
    आपको शायद यह पता नहीं है कि वे स्वयं एक अछी कवयित्री हैं ! बहुत ही अच्छी कविताएं लिखती हैं तथा साहित्यकारों का बहुत सम्मान करती हैं !
    इनकी माताश्री भी बहुत अच्छी रचनाकार हैं !

    ReplyDelete
  3. श्रीमती मुग्धा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ , आशा है अन्य सरकारी अधिकारी भी मुग्धा जी से प्रेरणा लेंगे |
    श्रीमती मुग्धा जी जैसे थोड़े से कर्तव्य निष्ठ सरकारी अधिकारीयों के पीछे ही ये सरकारें चल रही है |

    ReplyDelete
  4. मुघ्ध जी की तारीफ तो जर्नी ही होगी. आपको ख़ास बधाई की ऐसी शक्सियत के बारे में हमें बताया.

    ReplyDelete
  5. मुग्धाजी से मिलवाने के लिए धन्यवाद.... उनके अच्छे कार्य औरों के लिए भी अनुकरणीय बनें.....

    ReplyDelete
  6. Wow ... Congrats to Mugdha jee and thx to you for bringing this matter to us

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. मुग्धा जी जैसे अधिकारी ही आम जनता का विश्वास जीत पाते हैं ! हार्दिक शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  9. जानकारी प्रदान करने के लिए नरेश जी आपको बहुत बहत धन्यवाद
    श्रीमती मुग्धा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ , आशा है अन्य सरकारी अधिकारी भी मुग्धा जी से प्रेरणा लेंगे |

    ReplyDelete
  10. सभी जनसेवक मुग्धा सिन्हा जी जैसे समर्पित हो जायें कितना अच्छा हो।
    ऐसे ही कुछेक अफसरों की वजह से देश चल रहा है।
    आभार इस जानकारी के लिये

    प्रणाम

    ReplyDelete
  11. अच्छी शख्सियतों को सामने लाने का आपका ये प्रयास बहुत ही सराहनीय है....श्रीमति मुग्धा जी को हार्दिक शुभकामनाऎँ एवं आपको साधुवाद!!

    ReplyDelete
  12. sabhi bhai bheno ko sadar namskar 50 se 60
    saal ki jindagi hoti hai koi 70 ji leta
    hai jaisa hamne padha sikha teachers se parents
    se ki koi insan bada ya chota nahi hota
    uska kam bada aur chota hota hai uski soch badi aur choti hoti hai jaha mai kam ka jikar
    kar raha hun waha aap logo ko yaad dila don ki mugdha ji apne ache karmo ke karan aaj dis. collector hai yadi hum log bhi kuch acha ker jaye to sayad bhagwan hum per bhi rahem ker de
    thank you mugdha ji bhagwan apko aur khusiya de
    anil swami
    kaswan complex near bus depot
    jhunjhunu (raj.)
    thankyou for all people

    ReplyDelete
  13. Naresh Sa Bahut achhi or knowledgeable

    baat batane ke liye aapka bahut bahut Dhanyawad
    or bahut se log hai ese jinke bare me haume Jannana chahiye or me bhi ese kuch logo ko janta hu or unme se ek hai jo mere Aadarsh (IDEAL) bhi hai or mere pass bhi ese kuch logon ki uplabdhiyo ki jankaari hai jo me jald hi blog par upload karunga

    Jai Kshatra Dharm !!
    Jai Mata Ji Ri Sa !!

    ReplyDelete

आपके द्वारा की गयी टिप्पणी लेखन को गति एवं मार्गदर्शन देती है |