Followers

Showing posts with label मोबाइल कंपनी. Show all posts
Showing posts with label मोबाइल कंपनी. Show all posts

Saturday, November 13, 2010

एयर सेल जी पी आर एस की स्पीड की तुलना (एक माईक्रो पोस्ट )

जी पी आर एस का मतलब है मोबाइल द्वारा अपने पीसी पर इंटरनेट काम में लेना | अभी राजस्थान में एयरसेल कंपनी ने अपनी सेवा लांच की है | मेरे क्षेत्र में भी इसका आगमन हुआ है | तो सोचा इसकी नेट स्पीड के बारे में मै आपको बताता चलू | इससे पहले भी मैंने इसी विषय पर बताया था कि आप मोबाइल द्वारा अपने पीसी पर इंटरनेट कैसे चला सकते है

आप नीचे दिये गए दोनों चित्र देखिए (जिनमें परिणाम दर्शाया गया है )आपको समझ में आ जाएगा कि मै क्या कहना चाहता हूँ |
एयर सेल द्वारा प्राप्त की गयी डाटा स्पीड 




रिलायंस जी एस एम् द्वारा प्राप्त की गयी डाटा स्पीड 

राजस्थान के लोक देवता
माली गाँव :मन मोहक नजारा गणेशोत्सव की झांकी का
एक वीर जिसने दो बार वीर गति प्राप्त की

Wednesday, July 14, 2010

अगर आप मोबाईल रिचार्ज का काम करते है तो सावधान हो जाए !

जी हां यह सच है | अभी इन दिनों में इस व्यसाय में ठगे जाने के बहुत से मामले आ रहे है | सभी मोबाईल कंपनिया इस बारे में बार बार अपने रिटेलर को सावधान कर रही है | फिर भी ये ठगी के मामले कम नहीं हो रहे है |
एयर टेल की तरफ से कई बार मेरे लापू सिम ( ईजी रिचार्ज हेतु जो सिम दी जाती है ) पर इस सम्बन्ध में मेसेज मिले थे की आप अनजान नंबर से आयी हुआ काल पर रिचार्ज न करे | यह बात एक दम सीधे तरीके से कही जाती है इस लिए रीटेलर इस बात पर ध्यान नहीं देते है ओर ठगे जाते है |
अब आते है ठगी के तरीके पर आज सुबह सुबह मेरे नंबर पर एक कोल आयी जिसका नंबर +91-8084119727  था | उधर से कोइ श्री मान एयर टेल के कस्टमर केयर से बोल रहे थे | उन्होंने मुझसे पूछा की मुझे कोइ इनाम जीतने का मेसेज मिला है क्या ? मैंने उन्हें बताया की अभी तक तो कोइ मेसेज मुझे नहीं मिला है | तो उन्होंने मुझे दुबारा देखने के लिए क़हा ओर मैंने देखा तो सचमुच मेरे अकाउंट में एक रिचार्ज जमा हुआ बताया गया जिसकी अमाउंट तीन हजार तीन सौ तेतीस रूपये थी | मेसेज में लिखा था ( RECHARGE SUCCESSFUL on 13-07-2010 at 09:44PM.Talktime Rs 3333.00.MRP Rs 3333.00.TransID 71458687.Unlimited STD & Local SMS(500/day)-Rs102)  ओर जब रकम आपके खाते में आयी हुई दिखे तो आपका खुश होना लाजमी है | सो मै भी खुश हुआ की बैठे बैठाए बिना कुछ किये हमारा बैलेंस ३३३३ रूपये मिल रहा है सो आगे पीछे की बात भूल कर उन साहब की बाते आज्ञा कारी बालक की तरह मान ने लग गया | उन साहब ने क़हा की एयर टेल कंपनी की तरफ से यह लकी ड्रा निकाला गया था आपने यह जीता है इस लिए आपको यह रकम दी गयी है लेकिन इस बैलेंस को आपके खाते में जोड़ने के लिए कुछ प्रक्रिया आपको करनी पड़ेगी | मै तैयार था | उन्होंने क़हा आपके लापू अकाउंट ( वह खाता जिसमे से ग्राहकों का मोबाईल रिचार्ज किया जाता है) में बैलेंस कितना है ,मैंने उन्हें क़हा की ७०० रूपये है | उन्होंने क़हा ठीक है आप अपना कोइ दूसरा नंबर दीजिये जैसे ही मैंने दूसरा नंबर दिया तो उन्होंने नए वाले नंबर पर बात करनी शुरू कर दी |

उन्होंने क़हा आप अपने मोबाईल मेनू में एयरटेल सर्विस को खोले | वंहा जो रिचार्ज का ओपसन दिया उसमे यह नंबर ८०८४११९७२७ भर दे | उसके बाद जंहा रिचार्ज अमाउंट भरी जाती है वंहा एक नंबर ००५५० भरे ओर पिन नम्बर भर कर सेंड करे | तो आपके खाते में यह ३३३३ रूपये जुड़ जायेंगे | मैंने उनके कहे अनुसार आधा काम किया लेकिन मेसेज सेंड नहीं किया क्यों की मेरी छठी इन्द्री ने मुझे चेताया की यह तो रकम निकाले वाली बात हुयी देने वाली बात कंहा हुई , लेनी वाली बात हो रही है | मैंने फोन काट दिया ओर फिर कस्टमर केयर में फोन करके सम्बंधित फोन नम्बर के बारे में पूछ ताछ की तो उन्होंने बताया की यह फोन उनकी कंपनी का नहीं है ओर वो ईस मामले में कुछ नहीं कर सकते क्यों की यह नंबर राजस्थान का नहीं है बिहार के किसी जगह का है | जैसे ही मैंने फोन रखा दुबारा उन साहब का फोन आया की आपने मेसेज नहीं किया आप जल्दी करे नहीं तो यह रकम हाथ से जा सकती है |
पता चलने के बाद तो हमने भी उनके काफी मजे लिए है | अब उन बिहारी भैया की क्या हालत होने वाली है आप भी जान गए होंगे | यह सिम बहुत जल्द बंद हो जायगी क्यों की उन्होंने मुझे फोन किया है | लेकिन क्या फर्क पडेगा एक नंबर बंद होगा तो दूसरा नंबर मिल जाएगा| हैरानी की बात तो यह है की रिटेलर के नम्बर बगैर कंपनी कर्मचारीयों की मिली भगत के इन लोगो को कैसे उपलब्ध होते है ?   इंटरनेट पर तो इस प्रकार के लोगो के इलाज के लिए बहुत से उपाय दिए गए है तो क्यों न उन्ही पर आजमा लिए जाए क्या कहते है आप ?


क्या आप भी बनाना चाहते है इन्डली व ब्लोगिरी जैसा ब्लॉग एग्रीगेटर
प्रिय दोस्त लक्ष्मी कंहा हो तुम ?
राजस्थान के लोक देवता

Wednesday, May 19, 2010

मेरा नया नोकिया फोन और उबंटू ( लिनक्स )

नोकिया २७३० क्लासिक 
मै बहुत दिनों से अपने चाईनीज फोन (h-boss 918) के साथ चिपका हुआ था  | जिसका कारण उसका दो सिम को सपोर्ट करना व सभी  मल्टी मीडिया फंक्सन  का उन्नत होना था हां एक दो कमिया भी थी जिसमे उसका सौफ्टवेअर व ड्राइवर  का न मिलना भी था | इसके द्वारा शूट किया गया विडियो भी आप लोगो के साथ शेयर नहीं कर पाता था | कन्नू भाई कि यह मोबाइल वाली पोस्ट पढकर मैने भी नोकिया 2730 क्लासिक ले लिया |
नोकिया के फोन बहुत अच्छे आते है लेकिन  वो अपने साफ्टवेयर नोकिया पी सी सूट के साथ ही काम करते है | इसकी विशेषताओं के बारे में मै यहां ज्यादा नहीं लिखूंगा क्यों कि यह आप कन्नू भाई की पोस्ट में पढ़ सकते है |  जितना कन्नू भाई ने इसकी नेट की स्पीड के बारे   में बताया उतना दम मुझे तो नजर नहीं आया | जितनी स्पीड आम दूसरे नोकिया फोनों में मिलती है इसकी भी उतनी ही है | यह ३जी सपोर्ट करने वाले फोनों में सबसे सस्ता फोन है | लेकिन इसकी सुविधा हमारे यंहा (बगड़  में ) शुरू होने में शायद 5या 10 साल लगेंगे | बी एस एन एल का काम वैसे भी धीमा चलता है |  साधारण सिम के साथ यह बहुत अच्छी स्पीड कैसे देता है यह जानकारी खोजने का काम मेरे यंहा चालू है आपको पता हो तो जरूर बताए |
रतन सिंह जी ने इस पोस्ट में लिखा की आप उबंटू का प्रयोग नेट की स्पीड के लिए आजमा सकते है | मैंने भी आजमाने का निश्चय किया | अपने नोकिया फोन को उनके बताये अनुसार उबंटू में कनेक्ट किया | कनेक्ट करना बच्चो के खेल जैसा है बहुत ही  आसान है |  ना किसी ड्राइवर की आवश्यकता है ना किसी सोफ्टवेयर की लेकिन इंटरनेट की गती वंहा भी उतनी ही मिली कोइ विशेष फायदा नहीं हुआ | 
इंटरनेट की स्पीड के बारे में मैंने एयर  टेल और रिलायंस जी एस एम् के बीच तुलना की, तो पाया की रिलायंस जी एस एम् की स्पीड जितनी वो लोग बताते है उतनी ही मिलती है यानी की 156 के बी पी एस की लेकिन एयरटेल के मुकाबले में महंगा भी है 2 रू./एम् बी है | अगर आप 1100 के बी डाटा काम में ले लेते  है तो चार रूपये  कट जायेंगे | जबकि एयर टेल में 30पैसा /50के बी है | एयर टेल का  डाटा प्लान  यंहा राजस्थान में बहुत अच्छा है | 19 रूपये में 200 एम् बी तीन दिन के लिए वैधता | 98 रूपये 2 जी बी एक महीने की वैधता | 395 रूपये अन लिमिटेड  एक महीने के लिए जबकि   रिलायंस जी एस एम् में डाटा प्लान नहीं मिलता है | 

Tuesday, April 27, 2010

सबसे सयाना कोआ (एयरटेल व वोडाफोन) क्यों कि वो गन्दगी में चोंच देता है !

पिछले दिनों एयरटेल और वोडा फोन दोनों ने निर्णय किया  और रिटेलर को रिचार्ज  कूपन पर  दिए जाने वाले ३ प्रतिशत कमीशन को आधा प्रतिशत से घटा कर २.५ प्रतिशत  कर दिया |  इसके परिणाम स्वरूप यहाँ के स्थानीय ( जिला- झुंझूनू )  मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर और  रिटेलर ने इन दोनों कम्पनीयों का कोई भी प्रोडेक्ट नहीं बेचने का निर्णय लिया है | और यही निर्णय देश के अन्य हिस्सों के रिचार्ज कूपन रिटेलरो ने भी किया  है | 
इससे पूर्व में मोबाइल  कम्पनीयों ने अपनी काल दरो में काफी कमि की थी जिसके चलते  दुकानदारों के पास उनके रिचार्ज कूपन की बिक्री में गिरावट आ गयी थी और अब ऊपर से यह कमीशन कम करना , रिटेलरो का गुस्सा होना वाजिब ही था | इस बहिष्कार की वजह से कंपनी की सोच में कोई परिवर्तन आयेगा, मै ऐसा नहीं मानता हूँ क्यों की मोबाइल कंपनियां रिटेलर के साथ हमेशा दादागिरी वाला व्यवहार करती है | यह बहिष्कार कितने दिन कायम रहता है यह तो पता नहीं है| लेकिन  आज ६ -७ दिन से लगातार जारी है | इन दोनों कम्पनीयों के मोबाइल धारक  अपने फोन को रिचार्ज करवाने के लिए मारे मारे घूम रहे है | अभी विकल्प के रूप में ज्यादातर ने आइडिया या अन्य कम्पनी की सिम काम में लेनी चालू कर दी है |
आधा प्रतिशत कमीशन के चक्कर में कंपनी ने अपने ग्राहक खो दिए  | कम्पनीयों के लिए यह घाटा शायद आने वाले कई सालो में  भी पूरा कर पाना  असम्भव  है | कमीशन तो सभी मोबाइल कंपनियां कम करेगी लेकिन वो अभी चांदी काट रही है तो उन्होंने  इस समय रूकना मुनासिब समझा है | और बिना मेहनत के उनका बाजार बढ़ रहा है | अब आप बताइए की एयरटेल व वोडाफोन को सयाने कौए की उपाधी देनी चाहिए या नहीं ....|-