Followers

Showing posts with label लीबिया. Show all posts
Showing posts with label लीबिया. Show all posts

Friday, April 24, 2015

लीबिया और वंहा की ब्रेड

     जैसा की आप जानते है मैंने रोजी रोटी कमाने के लिए पिछले दिनों लीबिया की यात्रा की थी । लेकिन समयाभाव के कारण आपके लिए वंहा के बारे में कुछ लिख नहीं पाया ।  इस पोस्ट में मई आपको वंहा की ब्रेड के बारे में बताता हूँ ।

    लीबिया में तबका है वो अधिकतर बाहरी मुल्को का है जैसे मिस्र,ट्यूनीशिया,पाकिस्तानी,भारतीय,बांग्लादेशी, और अन्य अफ्रीकन देश,जैसे बुर्किना फासो,नाइजीरिया,चाड,माली,सूडानी आदि । क्यों की लीबी लोग काम चोर और नशे के आदि है सरकार से अच्छी भली रकम खर्च करने को मिलती है । यंहा सरकार की मदद बेकरी उधोग को बहुत मिलती है । सरकारी सहायता के कारण बेकरी का बेसिक (मैदा)  बहुत ही कम कीमत में उधोग को मिल जाता है ।

     यंहा पर जो ब्रेड बनती है वो फ्रेंच ब्रेड होती है इसकी लम्बाई तीन साइज में होती है एक हॉट डॉग ब्रेड के बराबर यानी की 6 से 8 इंच दूसरी थोड़ी बड़ी होती है जो की 1 फुट के लगभग होती है तीसरी सबसे बड़ी जो की 18 इंच से लेकर 24 इंच तक होती है । जो सबसे बड़ी ब्रेड है उसकी कीमत भारतीय रूपये में 8  रूपये होती है ।इस ब्रेड में मिस्री और टुनिशियन लोग प्याज हरी, मिर्च,पनीर आदि भरकर खाते है । जबकि भारतीय लोग पाँव भाजी की तरह से सब्जी भर कर खाते है ।


लीबियन ब्रेड रेक पर ठंडी हो रही है

लीबियन ब्रेड बाजार में बिक्री हेतु  

         लीबियन और अफ्रीकन लोग अंडे को उबाल कर उसकी स्टफिंग करते है । बेकरी वाले ये ब्रेड दो समय पर बनाते है सुबह 8 से 10 और शाम को 3 से 5 बजे तक । ट्युनिशियन लोग बेकरी में बनी हुयी पतली रोटी ,दाल के बड़े के साथ खाते है जिसे तमैया  कहा जाता है । रोटी के ऊपर दाल का बड़ा ,चीज ,लाल मिर्च आदि डाल कर उसका क्रीम रोल जैसा बना कर देते है । दाल के बड़े भी बेचते है लेकिन उसमे लहसुन प्याज और मिर्ची नहीं होती है । अरे आपको कीमत बताना तो मै भूल ही गया । एक तमैया का 2 दिनार लेते है । बड़े 1 दिनार के 8 देते है । ब्रेड जो बड़ी साइज की होती है वो 1 दिनार की 8 देते है ।