Followers

Showing posts with label मुग्धा सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label मुग्धा सिन्हा. Show all posts

Tuesday, February 1, 2011

नेता जीते काम हारा - जिला कलेक्टर मुग्धा सिन्हा का तबादला

    झुंझुनू जिला कलेक्टर श्री मति मुग्धा सिन्हा का झुंझुनू में कार्यकाल अब तक केवल चार माह का रहा है | चार माह में  उनके द्वारा किया गया उत्कर्ष्ट कार्य  ही उन के तबादले की वजह बन गया है | झुंझुनू जिला राजनीति का गढ़ रहा है | यंहा के  प्रशासनिक इतिहास को खंगाला जाए तो पता लगता है की जिस भी अधिकारी ने राजनीतिबाजो की बात नहीं मानी  उन्हें यहां से रूखसत होना पडा है | और जिन्होंने नेताओं से और भ्रष्ट तंत्र  से हाथ मिलाया है उन्होंने यहाँ पर मजे किये है |

     जैसे ही मुग्धा जी के तबादले की खबर आयी जिले भर में जन आक्रोश दिखाई पड़ने लग गया है | आज मंडावा और नवल गढ़ क्षेत्र बंद का आह्वान किया गया है | कल झुंझनू बंद की भी अपुष्ट खबर है शायद शाम तक तय हो जाएगा की जिला बंद रहेगा या नहीं | विभिन्न संगठनों ने आन्दोलन छेड़ने की बात भी कही है |
   
     मुग्धा जी के बारे में मेरी शेखावाटी पर पहले भी एक पोस्ट प्रकाशित की थी | आगर आपने नहीं पढी तो अब पढ़ सकते है | अगर तबादला एक समान्य प्रक्रिया के तहत होता है तो कोइ बात नहीं थी लेकिन स्वार्थ की गंदी राजनीति के तहत अगर तबादला किया जाता है तो वो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है | इस प्रकार के तबादलों से बढ़िया काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल भी  टूटेगा |
पीरामल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुग्धा जी द्वीप जलाते हुए 

पीरामल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुग्धा जी

पीरामल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुग्धा जी

     मुग्धा जी ने जो आशा की किरण जिले के नागरिको को दिखाई थी वो आज धूमिल होती दिखाई दे रही है | जन साधारण को उनके जैसे सराहनीय कार्य  करने वाले  अधिकारी से बहुत आशा थी | आज वे सपने और  आशाये टूट गयी है | झुंझुनू जिला अभी विकास के पंख लगा उड़ने वाला था लेकिन यंहा के नेता लोगो को और भ्रष्ट कारोबारियों को ये विकास चुभने लगा था | इस लिए उनके  लिए ये तबादला करवाना बहुत ही शान की बात हो गयी थी उपर से तुर्रा ये की नेताजी छाती ठोकते कह रहे है की तबादला उन्होंने करवाया है | ये समाचार  आप यंहा पढ़ सकते है |

हां ! मैंने ही करवाया कलेक्टर का तबादला

नेता जीते, काम हारा

कलेक्टर के पक्ष में आई पब्लिक, आज नवलगढ़-मंडावा बंद

 इसलिए लगा खेतड़ी एसडीएम को झटका?

 

 


   

Wednesday, November 17, 2010

अपने काम के प्रति समर्पित एक व्यक्तित्व - झुंझुनूं जिला कलेक्टर श्री मति मुग्धा सिन्हा

     आप सब सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है सभी लोग तो अपने काम के प्रती समर्पित होते है |मगर इस बलोग के पुराने पाठक तो इस बात को जानते है कि यहां उसी व्यक्ति के बारे में बात की जाती है जो अपने काम में कुछ विशेष हो, हां ये अलग बात है कि मै इस बार इस पोस्ट में एक सरकारी अधिकारी को ले रहा हूँ |सरकारी अधिकारियों के बारे में हमारी राय कुछ नकारात्मक ही रहती है | उनकी छवी हमारे मानस पटल पर भ्रष्टाचार और कामचोरी में संलिप्त की रहती है इस लिये सरकारी अधिकारी कभी भी इस ब्लॉग या यूं कहे कि हिन्दी बलोग में जगह नहीं बना पाए है |

     श्री मति मुग्धा सिन्हा के यहाँ झुंझुनू में पद भार ग्रहण करने के बाद यहां जो परिवर्तन आये है वो यहाँ कि कोइ भी अनपढ़ महिला भी अपने शब्दों में आशीष वचनों के साथ बयाँ कर देगी | इससे ज्यादा उन की सफलता के बारे में क्या कहा जा सकता है | किसी भी सरकारी अधिकारी के कार्यों का सकारात्मक परिणाम आपके घर रसोई या गली कूचो में दिखाई दे तो उसे आप क्या कहना चाहेंगे |


     मै काफी समय से यही सोच रहा था कि ये पोस्ट लिखू या ना लिखू अगर ना लिखू तो अपने दायित्वों से मुँह मोडना हो जाता है ,अगर लिखता हूँ तो एक सरकारी अफसर का फेवर करने का आरोपी बनता हूँ | आखिर में इस मानसिक द्वन्द में जीत एक बलोगर के नैतिक दायित्व की ही हुई है | परिणाम स्वरूप ये पोस्ट आपके सामने है |

     झुंझुनू आते ही उनहोने पहला काम ,साफ़ सफाई का हाथ में लिया | ज्यादातर अधिकारियों को सफाई के सर्वे में साफ़ सुथरी मुख्य सड़के दिखाई जाती है ,लेकिन यह बात उन्हें पता थी इस लिये उन होने सर्व प्रथम उस जगह का दौरा किया जो शहर की सबसे गंदी जगह (शहीद चौक ,सब्जी मंडी के पास) का दौरा किया और स्थानीय परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि इससे गंदा शहर मेंने अपने कार्यकाल में नहीं देखा है |
 
     गैस एजेंसी की काला बाजारी रोकने के लिये इस प्रकार का आदेश जारी किया कि आज कुकिंग गैस सप्लाई वाला घर घर जाकर बिना बुकिंग किये ही डिलीवरी देता है| वरना हालात रोजाना चक्का जाम और सर फूटोव्वल के रहते थे |


     सडको पर इतना अतिक्रमण था कि एक साथ दो गाड़ी तो दूर की बात है एक गाड़ी को निकालने में भी परेशानी का अनुभव होता था | उनके आने के बाद में नाजायज खड़े रेहड़ी वालो को हटा दिया गया है | दुकानदारों को ताकीद की गयी है कि सामान दूकान के बाहर ना रखे ताकी वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो | जो सड़के आठ फुट चौड़ी दिखती थी वो आजकल बीस फुट चौड़ी नजर आने लग गयी है |

     यंहा के सरकारी विभागों में काफी दिनों से मीटिंग का कलेंडर नहीं बना हुआ था जिसे अब इन्होने लागू किया है| यानी कि सभी कर्मचारियों को पहले से पता रहता है कि मीटिंग कब होगी | जो भी मीटिंग देर तक चलने की संभावना रहती है उसे शनिवार और रविवार को रखा जाता है | ताकी जन  साधारण का कोइ भी काम नहीं रुके | उन के बारे में एक बात और भी मशहूर है कि उनका फोन व्यस्त होने पर अगर आपकी मिसक़ाल उन्हें मिलती है तो उनका फोन आपके पास जरूर आएगा  आपको दुबारा फोन नहीं करना पड़ता है |


श्री मति मुग्धा सिन्हा जी के पुराने कार्यकाल में हनुमान गढ़ जिले में भी बहुत उल्लेखनीय कार्य हुए है जिनकी जानकारी हमारे एक मित्र (श्री ओम पुरोहित 'कागद ')जो लेखक भी है और ब्लोगर भी है ,ने भिजवाई थी | जिसे मै संक्षेप में लिख रहा हूँ |उन्होंने बताया कि हनुमान गढ़ में पहली बार वरिष्ठ पेंशनरों को इन्होने सम्मानित किया |वंहा भी सफाई के अनेक कार्य योजनाबद्ध तरीके से किये गए | गरीबो एवं असहायो हेतु उन्होंने सारथी योजना  बनाई | इसमें शहर के धनी लोगो को  प्रेरित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करवाई गई | चित्र कला में इनकी विशेष रूची होने की वजह से इन्होंने इस कला के प्रोत्साहन हेतु  बहुत सराहनीय कार्य किया है | और स्वयं भी एक बहुत अच्छी चित्रकार हैं |
 
     मै जब इस पोस्ट में उनके कार्य शैली के बारे में लिखने हेतु उनसे जानकारी चाही तो मुझे साफ़ मना कर दिया गया | क्यों कि उनके बारे में सूचना मिली थी कि वो प्रचार प्रसार से हमेशा बचती रही है | फिर भी मुझे उनके बारे में जो जानकारी नेट कि दुनिया में मिली है वो इस प्रकार है |

नाम -श्रीमती मुग्धा सिन्हा

जनम तिथि -04/06/1974

शहर -आगरा

शिक्षा - बी. ए. (हिस्टरी ) एम. ए.(अन्तराष्ट्रीय समबन्ध )

एम. फिल.(अन्तराष्ट्रीय कूटनीति )

वर्तमान कार्य स्थल -जिला कलेक्टर झुंझुनूं (राज.)
 


S.N.POST HELD BY SMT.MUGHDHA SINHAFROMETO
1COLLECTOR &DISTRICT MAGISTRATE, JHUNJHUNU 06/09/2010--
2REGISTRAR, BOARD OF REVENUE, RAJASTHAN, AJMER 06/01/200903/09/2010
3COLLECTOR & DISTRICT MAGISTRATE, HANUMANGARH 30/4/200703/01/2009

4
COLLECTOR & DISTRICT MAGISTRATE, BUNDI 15/06/200528/04/2007
5DEPUTY SECRETARY TO CHIEF MINISTER, RAJASTHAN, JAIPUR 15/12/200315/06/2005
6ADD. COLLECTOR & ADD. DISTRICT MEGISTRATE, JAIPUR-I 30/05/200315/12/2003
7SUB-DIVISIONAL OFFICER, AJMER13/08/200129/05/2003
8UNDER IInd PHASE TRAINING AT LBSNAA, MUSSOORIE25/06/200104/08/2001
9ASSST. COLLECTOR & EXE. MAGISTRATE (UNDER TRAINING), UDAIPUR 20/07/2000----

अन्य पोस्ट
शेखावाटी की पहली महिला बलोग्गर 
शेखावाटी की पहली हिन्दी वेबसाइट 
शेखावाटी क्षेत्र के हिन्दी बल्लोग्गर ( परिचय )