Followers

Friday, May 26, 2017

अपने घर में सौर ऊर्जा का उपयोग कैसे करें ?

     पाठक मित्रो पिछली पोस्ट में आपने पढ़ा कि बिजली कैसे बचाएं | बिजली बचाने से दो फायदे है पहला देश के ऊर्जा बचाओ अभियान में सहभागिता तथा दूसरा अपने खर्चों पर नियंत्रण | इस पोस्ट में मैं आपको सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी सरल भाषा में दूँगा |
     भारत जैसे देश में जंहा साल भर सूर्य भगवान् दर्शन देते है सौर ऊर्जा की विपुल संभावना है लेकिन कुछ जानकारी का अभाव और कुछ लागत का अधिक होना इस संभावना को कमजोर बना देता है |
40 वाट का पैनल 

मुख्य तत्व -
1. सोलर पैनल - घरेलू सोलर पैनल 12 वोल्ट 10 वाट से लेकर 24 वोल्ट 250 वाट तक  आते है |
2. चार्ज कंट्रोलर - इसकी क्षमता 2 एम्पियर से 30 एम्पियर तक और वोल्ट 12 और 24  की रेंज में आता है |
3. बैट्री - कोइ भी बैटरी जो आप साधारण इन्वर्टर में काम में लेते है |
4. इनवर्टर - ये दो प्रकार के होते है एक ऑफ ग्रिड और दूसरा पावर ग्रिड लाइन | ऑफ ग्रिड के लिए आप कोइ भी साधारण इन्वर्टर (साईन वेव ) ले सकते है लेकिन पावर ग्रिड हेतु आपको सोलर इन्वर्टर ही काम में लेना है जिसे हाईब्रिड भी कहते है | अगर आप यूपीएस काम में लेना चाहे तो वो भी काम में ले  सकते है |

शेष भाग अगली पोस्ट में। .... 

Thursday, January 12, 2017

पानी गर्म करने का साधन(जुगाड़) यानी की गाँव का गीजर ( invention of villager's geyser )

      सर्दियों में स्नान करना सबसे कठिन कार्य लगता है और अगर आप बिजली बचाने वाले विचारशील व्यक्ति है तो आप गीजर जैसे आधुनिकतम विधुत यंत्र का उपयोग मन मार कर ही कर पायेंगे | अगर आप गाँव में रहते है तो, मै आज आपको पानी गर्म करने वाले जुगाडी गीजर के बारे में बताउंगा |

      ये गीजर किसने बनाया था और कंहा बनाया था इसके बारे में ठीक ठाक किसी को नहीं मालुम लेकिन शेखावाटी में तो ये एक पोपुलर साधन है| कुछ लोग कहते है की ये पंजाब में बनाया गया था वंहा सुल्ताना गाँव जो की झुंझुनू जिले में है वंहा के लुहार ने देखा और उसने शेखावाटी में बनाकर इसे प्रसिद्ध कर दिया| इसको जरूरत के हिसाब से ऑर्डर देकर बनवाया जा सकता है| वैसे ये बाजार में 20 लीटर से लेकर 40 लीटर की क्षमता में उपलब्ध है| जो की 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए पर्याप्त है | अगर इससे बड़ा परिवार है तो आप बड़ी साईज का भी बनवा सकते है |
   
     इस को बनाने में गैल्व्नाईज लोहे की चद्दर काम में ली जाती है इसमें ईंधन का सम्पूर्ण उपयोग होता है | तथा सभी प्रकार का ईंधन इसमें काम में लिया जा सकता है गीली लकड़ी ,कंडे छाने ,थेपडी, कागज़,गत्ते ,प्लास्टिक सूखे पत्ते इत्यादि | आपके घर का सभी प्रकार का वेस्टेज इसमें डाला जा सकता है | ये 10 से 15 मिनट में पानी गरम कर देता है| इसमें राख निचे जाली वाले स्टेंड से होकर नीचे गिरती रहती है| जब आग जलाते है तो हवा नीचे जाली से होकर ऊपर चिमनी की और बहती है जिससे ईंधन बिना रूकावट के लगातार जलता रहता है
     इसमें पानी चार पांच घंटे तक गर्म रहता है , कम ईंधन में ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है | इसे आप अपने घर के हिसाब से बाथरूम में फिटिंग भी करवा सकते है | नीचे के चित्रों से आप ज्यादा समझ सकते है अगर फिर भी आपको इसके बारे में कोइ जानकारी चाहिए या कोइ टिप्स चाहिए तो आप टिप्पणी द्वारा बताईए |


बिना चिमनी के 


सम्पूर्ण गीजर धुआ निकलने की चिमनी सहित 
 

गीजर का जाली वाला स्टेंड 

कार्यरत अवस्था में चिमनी हटाकर देखने पर