Followers

Showing posts with label blogging tips. Show all posts
Showing posts with label blogging tips. Show all posts

Monday, December 13, 2010

गूगल रीडर के द्वारा पढ़िए अपने पसंदीदा ब्लोगों की नयी पोस्ट (पुन प्रकाशन )

क्या आप भी Internet पर पढने की आदत रखते हैं?
क्या आपके पसंदीदा Blogs की सूची जरा लम्बी है?
क्या आपका  Email Box केवल आपके Subscribe किए ब्लॉग के पोस्टों से भरा रहता है?
क्या आप भी ब्लोगवाणी और चिठ्ठाजगत की अनियमितता से नयी पोस्ट पढ़ने से वंचित रहते है ?
अगर आपका जवाब “हाँ” हैं तो आपके लिए Google Reader काफी फायदेमंद हो सकता है.
आप अपने पढने के शौक को और मजेदार बना सकते हैं और थोड़ा काम का भी.

चलिए जानते है कैसे. लेकिन पहले कुछ जरूरी और Basic जानकारी.

Google Reader, Google का Feed Reader Application है जिससे आप किसी भी ब्लॉग के Updates यानि उसके नए पोस्टों को पढ़ सकतें हैं.  ये आपके Google Account (Gmail या Orkut वाला) पर ही काम करता है यानि नया Account बनने की जरुरत नही.
पर इसका क्या फायदा है? ये काम तो आप उस ब्लॉग पर जाकर भी कर सकते हैं, तो एक नए जंजाल की क्या आवश्यकता? यही सोच रहें है ना?
तो हरेक ब्लॉग को उसके वेब पते पर जाकर पढ़ना और सबसे बड़ी बात उन्हें याद रखना काफी जटिल काम हो जाता है. और अगर वहां पर कोई नए पोस्ट न हो तो मेहनत बेकार !!! है ना?
तब यहाँ पर Google Reader का काम आता है. इससे आप जितने चाहें ब्लॉग को एक ही जगह से पढ़ सकतें है. बस Google Reader खोलिए और जो भी ब्लॉग अपडेट हुए है उन्हें पढ़ लीजिये या फिर उनकी पुरानी पोस्टों को भी.

और आपको सभी ब्लॉग को Email से भी पढने की जरुरत नही होगी. बस उन्हें अपने Google Reader में Subscribe कर लीजिये और काम खतम.
Google Reader में किसी भी ब्लॉग को Subscribe करने के दो रास्तें हैं.
Manualy Subscription : जिसमे आपको किसी भी ब्लॉग या उसकी Feed का पता डालना होगा और वो आपके Google Reader से जुड़ जायेगी.(नीचे वाले स्क्रीन शोट में आप देख सकते है )
Automatic Subscription : जिस भी ब्लॉग या साईट में लिंक हो “Add To Google” या ऐसा ही कोई और Option हो तो आप उस लिंक पर क्लिक करके ही उसे अपने Google Reader में जोड़ सकतें हैं.


तो ये तो थी ब्लोगों को Google Reader में जोड़ने की विधि.
अब आप स्वतंत्र है खुल के पढने के लिए. और हाँ इससे आपका प्यारा Email Box भी थोड़ा खाली ही रहेगा क्योकि आप अब Email Subscription की जगह Feed Subscription को वरीयता देना शुरु कर देंगे.

Google Reader for Advanced Bookmarking

अगर आप दिन भर में बहुत ज्यादा नई नई Sites या ब्लॉग को देखते रहते हैं तो Google Reader उनमे से कुछ Special को याद रखने में आपकी काफी मदद कर सकता है. आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा.
आपके Google Reader में Notes नाम का option होगा.

इस पर क्लिक करने के से आपके save किए गए Notes खुल जायेंगे. और उसके साथ साथ Notes save करने का Bookmarklet भी.

उस Bookmarklet को Drag (खींच) करके अपने Browser के Bookmark Bar में ले जाईये.

बस काम खतम. अब कोई भी Site देखिये और वो important है तो इस Bookmarklet पर Click कर दीजिये.

Google Reader का एक बॉक्स खुल जाएगा और फिर आप वही से इस पेज में Note लगाकर अपने Google Reader Note में  Save कर सकते हैं.
लेकिन Google Reader में login होना मत भूलियेगा.
है ना मजेदार? अब कभी आप ये शब्द नही कहेंगे की “अरे यार Site का नाम याद नही आ रहा है जिसमें मैने उस चीज को देखा था“. बस अपना Google Reader खोलेंगे और वही से Note में जाकर सभी को देख लेंगे.

Social Sharing of Notes and Blog Posts

Google Reader, आपके शेयर किए गए Notes और Blog Posts को दोस्तों और दुनिया से share करने की भी सुविधा देता है.
इसके लिए बस आपको अपने वेब Notes या Blog Post  के नीचे share वाले बटन को Click करना होगा.

आपके share किए Items आपके दोस्तों को मिलते हैं और साथ साथ एक वेब पेज पर भी आ जातें हैं. इस वेब पेज का प्रयोग आप अपनी ऑनलाइन Bookmark लिस्ट के रूप में कर सकतें हैं.

आप देख सकतें है कितने सारी सुविधाएँ है यहाँ पर. तो एक अच्छे दोस्त होने का काम कीजिए और अच्छी चीजों को लोगो को बताईये……….

कैसे लगे ये Google Reader के Advanced प्रयोग?
(नोट- ये पोस्ट अंकित भाई के  ब्लॉग(प्रथम) पर  प्रकाशित हुई थी  अब वो पेज वंहा नहीं नहीं है | अगर ये पोस्ट अब वंहा पर होती तो मुझे दुबारा इसे प्रकाशित करने की आवश्यकता नहीं थी सीधे ही आपको उसका लिंक दे देता | इस पोस्ट का 95 प्रतिशत भाग अंकित भाई का है चित्र मेरे है | इस लिए इसका सारा श्रेय अंकित भाई को जाता है )
 आपके पढ़ने लायक यंहा भी है 





उजळी और जेठवै की प्रेम कहानी और उजळी द्वारा बनाये विरह के दोहे -----ज्ञान दर्पण

भीम और दुर्योधन का टेस्ट : ब्लागाचार्य द्वारा टी.आर.पी. बढाने के लिये?.....ताऊनामा 

सरसों की फसल और सर्दी परवान पर, ............       मालीगांव

 राजपूत वर्ल्ड 

Wednesday, December 8, 2010

नए पुराने ब्लोगरो हेतु ब्लोगिंग टिप्स

     मुझे हिन्दी ब्लोगिंग में बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन जितना समय हुआ है उसमे बहुत कुछ सीख गया हूँ | ये पोस्ट लिखने की आवश्यकता भी रोहतक में ब्लोग्गर मिलन के बाद ही महसूस हुई है | ज्यादा भूमिका बनाए बगैर सीधे काम की बात पर आते है |

     नए बलोगर जो गलती करते है उनके बारे में पहले भी एक पोस्ट मैंने लिखी थी | उन बातों को दुबारा यहां लिख रहा हूँ |
वर्ड वैरिफ़िकेशन - नए ब्लोगर इसे हटाते नहीं जिससे उनके बलोग पर टिप्पणी देने में परेशानी आती है और मजबूरन पाठक दुसरे बलोग पर चले जाते है | इसका तरीका है -ब्लोगर डेशबोर्ड --> सेटिंग---> कमेंट्स ---- >शो वर्ड वैरिफ़िकेशन फार कमेंट्स ---->सेलेक्ट नो-----> सेव सेटिंग्स
     
     सब्सक्राईब करने का लिंक - अपने पाठको को ई मेल द्वारा सब्सक्राईब करने का लिंक जरूर लगाए |
विजेट बार में फोल्लोवर बनने का विजेट जरूर लगाए - आज कल नए टेम्प्लेट में तो यह सुविधा आती ही है अगर नहीं भी हो तो आप इसे चालू कर सकते है |
टिप्पणी देने में कंजूसी ना करे - टिप्पणियां हिन्दी बलोग जगत के विकास में टिप्पणियों की अहम भूमिका रही है | कोइ भी बलोग्गर इसके महत्त्व को नकार नहीं सकता है |तो आप भी ज्यादा से ज्यादा टिप्पणी दे ताकी आपका लिंक ज्यादा से ज्यादा जगह पर दिखाई दे | और वो गूगल सर्च में टॉप पर आये | चिट्ठा जगत में भी ताजा टिप्पणियों में आपका जिक्र होता रहेगा | 
 
      मित्र ब्लॉग -अपने मित्रो के ब्लॉग का लिंक अपने ब्लॉग के साईड बार में दिखाए और उन्हें भी ऐसा करने का आग्रह करे |जिससे आपके ब्लॉग का लिंक ज्यादा से ज्यादा जगह पर दिखाई दे और आपके विजिटरो की संख्या में इजाफा हो|
अपने ब्लॉग को ब्लॉग अग्रीगेटर से जोड़े  - अपने ब्लॉग को जितने भी ब्लॉग अग्रीगेटर है उनमे पंजीकृत करे | जिससे की आपके ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा पाठक मिल सके और आपके ब्लॉग का लिंक भी ज्यादा जगह पर पहुचे |

     अच्छे पाठक बने - आप किसी भी ब्लॉग की नयी पोस्ट कैसे पढ़ते है | सबका अलग अलग जवाब होगा | रोहतक में जब बलोगर मिले थे तब भी बहुत से ब्लोगरो ने यही समस्या बतायी थी की ब्लॉग वाणी के बंद होने के बाद चिट्ठो की नयी पोस्ट पढने में परेशानी होती है | और अब तो चिट्ठाजगत भी बीमार चल रहा है | अजय भाई ने इसका एक सरल उपाय बताया था की आप अपने पसंदीदा ब्लॉग को फोल्लो कीजिये और अपने ब्लोगर डेशबोर्ड पर उनकी नयी पुरानी पोस्ट आराम से पढ़िए | लेकिन मुझे ये तरीका कम पसंद है |इसका सबसे बढ़िया उपाय है गूगल रीडर | गूगल रीडर सबसे बढ़िया माध्यम है जिससे की आप अपने पसंदीदा ब्लॉग या वेब साईट की नयी पुरानी पोस्ट को आराम से पढ़ सकते है |  इस के बारे में आपको बता दू की आपको गूगल रीडर के लिए अलग से खाता बनाने की आवश्यकता नहीं है आप इसमें अपने जी मेल से भी लोगिन कर सकते है | आपने जिन ब्लॉग को फोल्लो कर रखा है वो वंहा आपको स्वत ही मिल जाते है |बाकी जानकारी आप अगली पोस्ट में पढ़ सकते है |

     गूगल चैट का उपयोग - आप अपने गूगल चैट विंडो के स्टेटस में आप अपनी जिस पोस्ट को पढवाना चाहते है यानी की नयी पोस्ट उसका लिंक वंहा लगा सकते है | उस मैसेज को संपादित भी कर सकते है| आपके दोस्त उस मैसेज को पढ़कर आपकी नयी पोस्ट पर पहुच जायंगे |
                                                                                                      
     ऑरकुट और फेस बुक जैसी शोसल नेटवर्किंग साईटो का उपयोग - ये साईट भी विजिटरो को आपके ब्लॉग तक लाने का अच्छा माध्यम हो सकती है | आप अपने प्रोफाइल में, नए ताजा मेसेज में अपनी पोस्ट और ब्लॉग का जिक्र कर सकते है | फेस बुक में तो अपने नोट्स के रूप में अपने ब्लॉग को ही इम्पोर्ट कर सकते है जिससे आपके ब्लॉग की पुरानी पोस्ट भी वंहा आ जायेगी ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार होगा |

     अपने दोस्तों को,जान पहचान वालो को ई मेल द्वारा अपने ब्लॉग के बारे में बताये लेकिन एक बात का ध्यान रखे उनको एक बार ही मेल करे , बार बार करने से गलत असर होता है |
अपने ब्लॉग को सर्च इंजन में जोड़े - इस बारे में आप आशीष भाई के ब्लॉग पर जाए उन्होंने बहुत बढ़िया पोस्ट लिखी है |
अपने ईमेल के हस्ताक्षर में अपने ब्लॉग का पता जरूर लिखे -जिससे मेल प्राप्तकर्ता एक बार आपके ब्लॉग पर जरूर जाएगा अगर ब्लॉग अच्छा लगा तो वह उसे बुक मार्क कर पढेगा |

     अपने ब्लॉग को ज्यादा तडक भड़क वाला ना बनाए क्यों की पाठक वंहा साज सज्जा देखने नहीं आता है वो उसकी विषय सामग्री हेतु ही आता है | जितने ज्यादा जावा विजेट्स होंगे उतना ही पेज लोडिंग का समय बढेगा जो की एक पाठक के लिए उबाऊ होगा |

     सर्च इंजन में आने का सबसे बढ़िया फार्मूला है जो भी शब्द ज्यादा सर्च किये जाते है उन पर पोस्ट का ताना बाना बुना जाए | जैसे आज कल"मुन्नी बदनाम " "विकिलीक्स" आदि शब्द ज्यादा सर्च किये जाते है |
यह पोस्ट आपको किसी लगी अपनी राय दे | अगर कुछ समझ में ना आये तो टिप्पणी या मेल द्वारा पूछे |

इन्हें भी देखे