Followers

Showing posts with label सरकारी नौकरी. Show all posts
Showing posts with label सरकारी नौकरी. Show all posts

Sunday, April 21, 2013

जोब पोर्टल की हकीकत A TRUE FACT ABOUT JOB PORTAL

      आजकल एक अच्छी नौकरी मिलना और नियोक्ता को एक योग्य कर्मचारी मिलना बहुत ही टेढी खीर है । नियोक्ता और बेरोजगार आवेदक का मेल करवाने मे जोब पोर्टल की अहम भूमिका है , इस क्षेत्र मे अब छोटे से लेकर बडे बडे ग्रुप तक सक्रिय है ।

जब से मै अफगानिस्तान से आया हू मै भी नये जोब की तलाश मे हू , इसलिये मै ने भी इसी प्रकार एक जोब पोर्टल से जुड्ने की सोची । और मुझे इनमे टाईम्स ग्रुप का टाईम्स जोब्स ( http://timesjobs.com) जम गया सोचा कि बडा ग्रुप है शायद कुछ अच्छा ही रहेगा ।

    शुरूआत करने के लिये इस मे आप को अपना रजीस्ट्रेशन करवाना पड्ता है , जिसमे आपका पूरा ब्यौरा जैसे कि नाम पता मोबाइल नम्बर,मेल आई डी आदि देना पडता है । उसमे आप अपना रेज्युम ,अपने प्रमाण पत्र आदि अप्लोड कर देते है । उसके बाद आप इस पोर्टल पर अपनी योग्यता का जोब ढूंढ कर अप्लाई के टेब पर क्लिक कर देते है और आपको मेसेज मिल जाता है कि आपकी अप्लिकेशन सम्बन्धित कम्पनी मे भेज दी गयी है । इस प्रकार आप दिन भर मे अन गिनत जोब हेतु अप्लाई कर सकते है ।

   अगर आप ने दो चार दिन से किसी एक जोब के लिये अप्लाई किय तब तो आपको कोइ नोटिस नहि लेगा लेकिन अगर आप ने  एक ही दिन मे 10-15 जोब अप्लिकेशन भेजी तो आपको उचित पात्र समझ कर टाईम्स जोब्स का प्रतिनिधी आपको फोन करेगा और आपको आप के  अनुभव और आपकी योग्यता के बारे मे पूछेगा और आपको कहेगा कि आप उनकी पेड सर्विस के लिये रजीस्टर करे आपको जोब जल्दी मिल जायेगा ,उसके लिये आप को उनके बैंक अकाउंट मे 2400 रूपये जमा करवाने के लिये कहा जायेगा ,और जब तक आप वो पैसे जमा नहि करवायेंगे तब तक उनका फोन दिन मे चार-पांच बार आयेगा रूपये जमा करवाने पर बैंक वाला आप को  ट्रांजेक्शन आई डी देगा उस आई डी को पाने के लिये उनके प्रतिनिधी का बार बार फोन आयेगा जैसे ही आप वो आई डी बतायेंगे उसके बाद फोन आना बन्द हो जायेगा ।

2400 रूपये मे आपको जो सर्विस दी जाती है उसे वो रेज्युम प्रसार सर्विस कहा जाता है इसमे कहा जाता है कि आपका सीवी इन जोब प्लेसमेंट एजेंसीज मे भेज दिया गया है जिस्मे 100-150 फ़र्जी प्लेस्मेंट एजेंसीज के नाम होते है , । अब आपको कुछ करने की आवश्यकता नही है इंतजार कीजिये दो हफ्ते बाद आपके पास जोब कंसल्टेंट के फोन और काल आने शुरू हो जायेंगे , लेकिन नतीजा शुन्य किसी का भी फोन नही आयेगा ......... ये ही सच्चाई है कुछ दिन बाद आपसे प्रतिनिधी दुबारा सम्पर्क करेगा और आपसे प्रीमियम सर्विस लेने के लिये आग्रह करेगा और कहेगा कि आपका रेज्युम प्रोफेशनल नही है ,आप हमारे प्रोफेशनल के द्वारा अपना रेज्युम बनवा लीजिये जिसके लिये आपको .....रूपये चुकाने है । अब आप ये सोचेंगे कि अगर ये रूपये दे दिये तो शायद काम बन जाये और अगर ना दिये तो पहले के 2400 रूपये भी पानी मे चले जायेंगे । सो आप उनकी इन जालसाजियो मे आकर रूपये चुकाते चले जाते है और नतीजा जीरो .....
मै खुद इस वाकिये क शिकार हू , जब मैने उनके प्रतिनिधी से पूछा कि जो 2400 रूपये दिये है उसी समय आप एक मुश्त क्यो नही ले लेते बार बार किश्तो मे क्यो मांग करते है । जो जोब प्लेसमेंट एजेंसीज कि लिस्ट भेजी जाती है उसमे उनकी मेल आईडी या फोन नम्बर या वेब अड्रेस नही दिया रहता है । मै कैसे मान लू कि मेरा सीवी इन कम्पनीयो को भेजा गया है क्यो कि मेरे पास 1 महीने तक् किसी का भी मेसेज नही आया है कि उनके पास मेरे लायक जोब है या नही है । हा मेरे मैल बोक्स मे स्पैम मैल कि संख्या जरूर बढ गयी है ।
मेरा इस पोस्ट को लिखने का इरादा किसी ग्रुप विशेष कि बुराई करना नही है बल्कि बेरोजगार लोगो का समय और धन बर्बाद ना हो केवल इतना ही है , अगर आपका भी कभी इस प्रकार कि किसी एजेंसी से पाला पडा हो तो अपने विचार और अनुभव यहा जरूर शेयर करे ।

Sunday, August 15, 2010

जन्म कुंडली देखे बिना पता करे , सरकारी नौकरी का योग

जन्म कुण्डली के आधार पर आपके भूत ओर भविष्य की सही सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है | ज्योतिष में दो बातों का ध्यान रखा जाता है | पहला है गणन दूसरा है फलन | गणन के लिए आजकल हमारा कंप्यूटर बहुत बढ़िया काम करता है | जिसके लिए जरूरी है सही जन्म दिनांक, सही जन्म  समय, व सही जन्म स्थान | अगर आप को इन तीनों बातों  का सही ज्ञान है, तो आपकी जन्म कुण्डली में गलती होने की संभावना न के बराबर है |
मैने पिछली बार एक पोस्ट लिखी थी की आप बिना किसी सौफ्टवेअर के अपनी जन्म कुण्डली ओन लाइन कैसे बना सकते है | उस पोस्ट में एक समस्या काफी लोगो को आई थी विशेषकर नेपाली भाईयो को क्यों की उनका शहर उस लिस्ट में नहीं था | जब शहर का नाम भरने का ओप्सन आता है तो वो असमंजस में पड जाते है की क्या करे | इसका समाधान यह है की आप उस शहर का (जन्म स्थान का ) लोंगी ट्यूड ओर लैटी ट्यूड यानी अक्षांश और देशांतर स्थिति भर दे | अक्षांश और देशांतर स्थिति जानने के लिए आप गूगल मैप या अन्य मैप का सहारा ले सकते है |


अब मै मूल विषय की बात करता हूँ | आपकी जन्म कुण्डली  में सरकारी  इनकम के योग है तो आप की सरकारी नौकरी भी लग ही जायेगी | आप अपनी आय  के स्रोत  का पता लगाइए यह बहुत ही आसान है | मै आपको एक उदाहरण के द्वारा समझा दू तो आप आसानी से समझ जायेंगे | (नीचे वाले चित्र को बड़ा देखने के लिए उस पर क्लीक करे या  कंट्रोल की को दबाए हुए माउस को स्क्रोल करे  )




कमला और विमला दो बहने है  | उनके पिता की बहुत समय पूर्व मृत्यु  हो गयी | उनका  पालन पोषण जिन्होंने किया वो सभी सरकारी कर्मचारी थे | जैसे की उसके नाना  जी जिनका निधन बहुत पहले हो गया था नानी पेंशन याप्ता होने की वजह से सरकारी पैसे प्राप्त करती है | तीन चार मामा जो सभी सरकारी नौकरी करते है | कमला और  विमला के दादा जी भी सरकारी  रिटायर्ड कर्मचारी थे तो उनकी आय  भी सरकारी पेंशन से होती है | जब शादी हुयी तब भी इन्ही  लोगो ने पैसे खर्च किये | उनकी ससुराल में भी जो आय का स्रोत था वो सरकारी ही था उनका ससुर सेना में वीरगति प्राप्त सैनिक होने से उनकी सास भी  सरकारी पेंशनर थी | अब बात करते है कमला और विमला के पति  महाशय की जब  उन्होंने  मुझसे पूछा की क्या उनकी सरकारी नौकरी लगे गी ?
अब  आप बताइये की उनकी सरकारी नौकरी के योग कितने प्रबल है?  मैंने भी उन्हें  तुरंत क़हा की जी हां आप की सरकारी नौकरी अवश्य लगेगी |    क्यों की उनकी पत्नी की आय का स्रोत बचपन से ही सरकारी पैसा रहा है तो अब आगे भी  सरकारी पैसा ही रहेगा | अब अगर उनकी नौकरी नहीं लगती है तो आगे भविष्य में सरकारी आय जो उनकी माँ के माध्यम से मिल रही है वो हमेशा नहीं रह सकती है |  उनकी आय का स्रोत सरकारी पैसा बने इस के लिए उनकी सरकारी नौकरी लगना उनकी कुण्डली योग जरूर बनेगा |