Followers

Showing posts with label janm kundali. Show all posts
Showing posts with label janm kundali. Show all posts

Tuesday, January 20, 2015

आइये जाने अपनी जन्म कुंडली के बारे में An analysis about your horoscope (janm kundali) part 2

      जैसा की आप ने पिछली पोस्ट में पढ़ा की जन्म कुंडली बनाना बहुत ही आसान है जबकि उसका भविष्यफल बताना बहुत ही मुश्किल काम है और  मै तो ये  कहूँगा की १०० प्रतिशत सत्य भविष्यवाणी  कोई कर ही नहीं सकता है । क्यों नहीं हो सकता है  कारण ये है की कुंडली के बारह भावो में ग्रहो की स्थति का आंकलन और उसका जातक के ऊपर होने वाला असर ज्ञात करना वैसा ही काम है जैसा की भूसे ढेर में सूई ढूंढना । जैसे की कुंडली के दुसरे भाव में शुक्र का होना जातक को धनवान बनाने वाला माना  उसके लिए दूसरी कंडीशन भी लागू होती है की गुरु सातवे भाव में होना चाहिए । इसी प्रकार अन्य ग्रहो का भी प्रभाव इस स्थिति पर पडेगा इस लिए भविष्यवाणी करना इतनी मेहनत और परीश्रम का काम है की आजकल के सामान्य ज्योतिषियों के बस की बात नहीं है ।
     
अब मै आपको एक बात और बता दू की कर्म का फल मिलता है ये हम सब लोग जानते है कहा जाता है की श्री मद भागवत गीता में लिखा की जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे ये नियम किसने बनाया कोई कहता है कि भगवान ने बनाया है क्या भगवान किसी को बुरे कर्मो की सजा भी देते है । ये बात गले नहीं उतरती क्यों की भगवान तो सभी को सुखी रखना चाहते है फिर कौन है जो सजा देता है ये सवाल हमेशा अनुत्तरित ही रहेगा । मुझे कोई आजतक मिला नहीं है जो इसके बारे में बता सके की ये कर्म और फल वाली तराजू किसके पास है और किसने इसे बनाया है और मेंटेन रखता है ।   अगर इस विषय में आपको कोइ जानकारी हो तो जरूर बताये |  

Thursday, January 15, 2015

आइये जाने अपनी जन्म कुंडली के बारे में An analysis about your horoscope (janm kundali)

         आज कल ज्योतिष विधा कोई गोपनीय विधा या ज्ञान नहीं रह गया है  तकनीक के इस युग में आपको गली गली में आपका भविष्य बताने वाले बाबा लोग मिल जायेंगे जो कि सो दो सो से लेकर लाखो रूपया लेकर आपको आपकी जन्म कुण्डली देख कर आपका भविष्य बताने का दावा करते है और साथ ही ये दावा भी करते है की उनका किया गया भविष्य कथन कोइ झुठला नहीं सकता है  उनके दावो में कितना दम है ये तो मै भी नहीं बता सकता लेकिन इस विधा के बारे में जो मेरा अनुभव है वो मै समय समय पर आपसे शेयर करता रहता हूँ ।              
           ज्योतिष में दो चीजो का समावेश होता है पहला है गणित जिसमे की ग्रहों की स्थिति राशी का विहार और उन ग्रहों का कुण्डली के बारह भावो में स्थान ये सब गणित में आता है जिसे कोइ भी मेरे जैसा अनाडी आदमी आसानी से सीख सकता है क्यों की तकनीक का ज़माना है नमूना आप मेरी पिछली पोस्ट(बिना किसी सॉफ्टवेयर के अपनी जन्म कुंडली बनाये )  में देख चुके है ।

            सबसे ज्यादा जो मुश्किल काम है वो है कुंडली को देखकर सटीक भविष्यवाणी करना । ये कार्य जटिल ही नहीं बल्कि बहुत ही श्रम साध्य है । इसके लिए बहुत ही ज्यादा अनुभव की जरूरत है । अगर कोई ये दावा  करता है की उसकी भविष्यवाणी शत प्रतिशत सही होती है तो वो इस दुनिया का सबसे बड़ा झूठा आदमी होगा । इसका कारण  क्या आप जानना चाहोगे? ये मै आपको  अगली पोस्ट में बताऊंगा ।