Followers

Friday, August 27, 2010

आइये मोबाईल द्वारा अपने पीसी या लैपटोप पर नेट चलाये

काफी दिनों से मै अपने इनटर्नेट कनेक्सन की स्पीड से झूज रहा था | इसके लिए काफी वक्त बर्बाद हुआ लेकिन अन्तोगत्वा मै अपने फोन द्वारा बढ़िया नेट चलाने में कामयाब भी हो गया | सोचा क्यों ना आपके साथ भी अपना अनुभव बाँट लू | हो सकता है की आपके भी कुछ काम आ जाए |
वैसे तो इस विषय में अनेक पोस्ट हिन्दी और अंगरेजी में लिखी जा चुकी है | लेकिन मेरा काम उन पोस्ट से नहीं बना | मै नोकिया का मोबाईल इस कार्य हेतु काम में ले रहा हूँ जिसका मोडल न. 2730 C है | इसमे किसी प्रकार की सेटिंग को मँगवाना नहीं पड़ता है | इसमें GPRS की सेटिंग स्वतः ही आ जाती है | जैसे ही नयी सिम डाली जाती है इसमें सेटिंग का मैसेज आता जिसे सेव कर लिया जाता है |
नोकिया फोन द्वारा नेट चलाने के लिए   सबसे जरूरी है एक फोन जिसमे GPRS  की सुविधा हो यानी की मोडेम हो | दूसरा उसकी डाटा केबल जो की कुछ मोडल के साथ आती है या मार्केट से खरीदनी पड़ती है | और एक बहुत ही जरूरी चीज है , इसके लिए नोकिया कंपनी का सोफ्टवेयर नोकिया पी सी सूट | इस के द्वारा आप अपने मोबाईल के डाटा अपने कम्पुटर में डाल सकते है और निकाल सकते है |
फोन में सेट्टिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है ,हां आपको इंटरनेट चलाने हेतु डाटा पॅकेज खरीदना पडेगा | अगर आप यह पैकेज नहीं खरीदते है तो नेट तो चलेगा लेकिन खर्चा बहुत आता है क्यों की फिर जितना आप काम में लेते है उतना ही चार्ज लगेगा जो की काफी महंगी दर से लगता है |
| आजकल सभी  कंपनियां ९० से १०० रूपये के अंदर ही २ जी बी डाटा एक महीने  के लिए देती है जो की सर्फिंग के लिहाज से पर्याप्त है  | अगर आप ट्राई करना चहते है तो कुछ कंपनी एक दिन का पैकेज भी देती है जैसे यहां (राजस्थान में ) रिलाएंस GSM  और टाटा डोकोमो दोनों ही 5रुपये में एक दिन के लिए 50 MB फ्री डाटा देती है | अगर आप राजस्थान से बाहर रहते है तो अपने प्लान के बारे में कस्टमर केयर से पूछ ले |




नोकिया पीसी सूट 



प्रथम चरण 



द्वितीय चरण 



तृतीय चरण -आगर आपकी नेटवर्क कम्पनी इस लिस्ट में नहीं है तो आप मैन्युली इसे बनाए 



यंहा आप उस कम्पनी काAPN भरे



मेरे द्वारा प्राप्त  की गई स्पीड का स्क्रीनशॉट  






DAP में प्राप्त की गयी स्पीड

अगर आपको कोइ समस्या आती हो तो आप टिप्पणी द्वारा या मेल द्वारा भी पूछ सकते है |

असिस्टेंट कमान्डेंट राज्यश्री राठौड़ :राजस्थान की पहली महिला पायलट

श्री गंगा नगर (राजस्थान) के बैंक कर्मी श्री अमित कुमार मित्तल
अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?

Saturday, August 21, 2010

राजस्थानी भाषा में कुछ शब्द वाक्य जिन्हें बोलना त्याज्य है

यह पोस्ट राजस्थानी भाषा के ब्लॉग आपणी भाषा आपणी बात पर राजस्थानी में लिखी गयी पोस्ट का हिन्दी रूपांतर है | राजस्थानी भाषा में कुछ इस प्रकार के शब्द है जो दैनिक कार्यो से और जीवन यापन से जुड़े हुए है | उन शब्दों के सुसंस्कृत समानार्थक शब्द काम में लिए जाते है मूल शब्द को काम में नहीं लिया जाता है | मूल शब्द काम में लेने का मतलब है की हमारे अन्दर अच्छी सभ्यता और संस्कृति का अभाव है |
राजस्थानी भाषा में न से शुरू होने वाले नकार वाले भाव के शब्द काम में नहीं लिए जाते है | काटने ,मारने ,कम करने की क्रिया या  भाव वाले शब्दों से परहेज  किया जाता है |


हिन्दी  शब्द या वाक्य 

राजस्थानी में त्याज्य शब्द 

राजस्थानी में संस्कारित शब्द 
चुल्हा सुलगाना
आग बाळो

चूल्हों चेतन करो
दुकान बंद करना बंद करोदुकान बढ़ाना /मंगल करना
दीपक बुझाना  बुझावो  बडो करो 
पीटना  मारना  धोबा देवणो
नमक  लूण  मीठो 
पानी में विसर्जन  बुहावणो 
पधरावणो
जाना  जावणो पधारणो 
कंहा चले  कठै चाल्या  सिद्ध सारू 
१२ दिन का शोक  शौक बैठक
अस्थी संग्रह अस्थी चुगणो फूल चुगणो
सर्प दंश सांप काटणो  पान लागणो
सब्जी काटना काटणो  बन्दारणो /सुंवारणो
मृत्यु  उपरांत पगड़ी पगड़ी  पोतियो
शोक में बाल कटाना सुंवार करवाणो  भदर होवणो
दीर्घ शंका शौच जावणो  हाजत होणो
खाना खाना रोटी खाणो  जीमणो
जलपान नाश्ता  कलेवा
खाध सामग्री थाली में डालना  जीमावणो  पुरसणो



आप यंहा भी जा सकते है---->
अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?
श्री गंगा नगर (राजस्थान) के बैंक कर्मी श्री अमित कुमार मित्तल
असिस्टेंट कमान्डेंट राज्यश्री राठौड़ :राजस्थान की पहली महिला पायलट

Sunday, August 15, 2010

जन्म कुंडली देखे बिना पता करे , सरकारी नौकरी का योग

जन्म कुण्डली के आधार पर आपके भूत ओर भविष्य की सही सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है | ज्योतिष में दो बातों का ध्यान रखा जाता है | पहला है गणन दूसरा है फलन | गणन के लिए आजकल हमारा कंप्यूटर बहुत बढ़िया काम करता है | जिसके लिए जरूरी है सही जन्म दिनांक, सही जन्म  समय, सही जन्म स्थान | अगर आप को इन तीनों बातों  का सही ज्ञान है, तो आपकी जन्म कुण्डली में गलती होने की संभावना के बराबर है |
मैने पिछली बार एक पोस्ट लिखी थी की आप बिना किसी सौफ्टवेअर के अपनी जन्म कुण्डली ओन लाइन कैसे बना सकते है | उस पोस्ट में एक समस्या काफी लोगो को आई थी विशेषकर नेपाली भाईयो को क्यों की उनका शहर उस लिस्ट में नहीं था | जब शहर का नाम भरने का ओप्सन आता है तो वो असमंजस में पड जाते है की क्या करे | इसका समाधान यह है की आप उस शहर का (जन्म स्थान का ) लोंगी ट्यूड ओर लैटी ट्यूड यानी अक्षांश और देशांतर स्थिति भर दे | अक्षांश और देशांतर स्थिति जानने के लिए आप गूगल मैप या अन्य मैप का सहारा ले सकते है |


अब मै मूल विषय की बात करता हूँ | आपकी जन्म कुण्डली  में सरकारी  इनकम के योग है तो आप की सरकारी नौकरी भी लग ही जायेगी | आप अपनी आय  के स्रोत  का पता लगाइए यह बहुत ही आसान है | मै आपको एक उदाहरण के द्वारा समझा दू तो आप आसानी से समझ जायेंगे | (नीचे वाले चित्र को बड़ा देखने के लिए उस पर क्लीक करे या  कंट्रोल की को दबाए हुए माउस को स्क्रोल करे  )




कमला और विमला दो बहने है  | उनके पिता की बहुत समय पूर्व मृत्यु  हो गयी | उनका  पालन पोषण जिन्होंने किया वो सभी सरकारी कर्मचारी थे | जैसे की उसके नाना  जी जिनका निधन बहुत पहले हो गया था नानी पेंशन याप्ता होने की वजह से सरकारी पैसे प्राप्त करती है | तीन चार मामा जो सभी सरकारी नौकरी करते है | कमला और  विमला के दादा जी भी सरकारी  रिटायर्ड कर्मचारी थे तो उनकी आय  भी सरकारी पेंशन से होती है | जब शादी हुयी तब भी इन्ही  लोगो ने पैसे खर्च किये | उनकी ससुराल में भी जो आय का स्रोत था वो सरकारी ही था उनका ससुर सेना में वीरगति प्राप्त सैनिक होने से उनकी सास भी  सरकारी पेंशनर थी | अब बात करते है कमला और विमला के पति  महाशय की जब  उन्होंने  मुझसे पूछा की क्या उनकी सरकारी नौकरी लगे गी ?
अब  आप बताइये की उनकी सरकारी नौकरी के योग कितने प्रबल है?  मैंने भी उन्हें  तुरंत क़हा की जी हां आप की सरकारी नौकरी अवश्य लगेगी |    क्यों की उनकी पत्नी की आय का स्रोत बचपन से ही सरकारी पैसा रहा है तो अब आगे भी  सरकारी पैसा ही रहेगा | अब अगर उनकी नौकरी नहीं लगती है तो आगे भविष्य में सरकारी आय जो उनकी माँ के माध्यम से मिल रही है वो हमेशा नहीं रह सकती है |  उनकी आय का स्रोत सरकारी पैसा बने इस के लिए उनकी सरकारी नौकरी लगना उनकी कुण्डली योग जरूर बनेगा |