Followers

Thursday, September 22, 2011

शारजहा और काम की खोज (माइक्रो पोस्ट )

काफी दिनों से कोइ पोस्ट नहीं लिख पाया | अभी थोड़ा समय निकाला है ब्लोगिंग के लिए तो आप को सूचना दे दू की मै अपने वर्तमान ठिकाने पर नहीं हूँ | काम काज की तलाश में शारजाह आया हुआ हूँ | मेरी फ्लाईट जयपुर से १ सिप्तम्बर को थी | तब से अभी तक यंहा टिका हुआ हूँ | आगे कंहा जाऊंगा कह नहीं सकता | लेकिन जंहा भी जाऊंगा और समय मिल पाया तो सारी बाते विस्तार से लिखूंगा | अभी पिछले काफी दिनों से मै मित्र ब्लोगों पर टिप्पणी नहीं दे पा रहा हूँ | जिसके लिए मेरे मित्र बलोगर मुझे माफ़ कर देंगे | किसी जगह पर नेट नहीं मिल पा रहा है किसी जगह पर हिन्दी की सुविधा नहीं मिल पा रही है | अगर दोनों मिल जाए तो समय नहीं मिल पा रहा है |

10 comments:

  1. आपने फ़ोन पर बताया था, आशा है जल्द ही आप व्यवस्थित हो जायेंगे तब आराम से ब्लागिंग किजियेगा. बहुत शुभकामनाएं.

    रामराम

    ReplyDelete
  2. हम आपको मिस कर रहे हैं....

    ReplyDelete
  3. अरे!
    चौंका दिया आपने तो, सुबह ही सोच रहा था कि आपसे बात करके हालचाल जान लूं।
    खैर, आपको काम भी जल्द मिल जायेगा जी, शुभकामनायें।
    जहां हिन्दी ना हो वहां आप Quillpad Editor सर्च करके इसकी साईट http://www.quillpad.in/editor.html पर टाईप, कॉपी-पेस्ट करके काम चला सकते हैं। बडे काम की साईट है।

    प्रणाम स्वीकार करें

    ReplyDelete
  4. आप अपने कार्य में सफल हों।

    ReplyDelete
  5. नरेश जी,
    कई दिनों बाद आज आपके ब्लॉग पर आपकी छोटी सी पोस्ट पढ़ी। आप तो लम्बे समय से लापता चल रहे थे। वैसे आपके बारे में तीन रोज पहले ही जानकारी मिली थी। तरुण भाई ने बताया कि आप परदेशी हो गए हैं। शेखावाटी की भाषा में कहूं तो फोरेन चले गए हैं मुसाफिरी करने के लिए। कामकाज के सिलसिले में या व्यस्तता के चलते भले ही आपको समय नहीं मिल पाया हो लेकिन आपको जानकारी तो डाल ही देनी चाहिए थी कि अब ब्लॉग लिखने में कुछ देरी हो सकती है। खैर, नई जगह पर आपको मेरी तरफ से खूब सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है आप वहां जल्दी ही जम जाओगे। इसके बाद समय भी मिल जाएगा। नेट भी मिलेगा और हिन्दी की सुविधा भी। अगर यह ना भी मिले तो आप मोबाइल पर नेट चालू करवाकर ऑनलाइन सम्पर्क में तो रह सकते हैं। वैसे आप सारी कह ही चुके हो कि समय मिला तो विस्तार से लिखूंगा। नई जगह पर पुनः ढेर सारी शुभकामनाएं।

    महेन्द्रसिंह शेखावत, केहरपुरा कलां, झुंझुनूं।

    ReplyDelete
  6. nareshji, jai matajiki.
    sharjah jane ke liye bahoot-bahoot badhayi..
    hum pabuji se pray karte hai ki aapko waha shighra hi achha kaam mile....

    ReplyDelete
  7. आप तो इस ब्लॉग के माध्यम से अपनी कुशलक्षेम बताते रहे|
    आपकी यह रोजगार यात्रा सफल हो|शुभकामनाएँ|

    ReplyDelete
  8. सभी टिप्पणी कर्ता और दोस्तों को मेरा प्रणाम | आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं से मेरा सेलेक्सन भी हो गया है फिलहाल कंपनी के आबू धाबी केम्प में हूँ | लेकिन ड्यूटी शुरू नहीं हुई है जब तक डयूटी नहीं मिलती नेट का कोइ ठिकाना नहीं है |

    ReplyDelete
  9. भाई जी पता ठिकाणा दे दियो, बगड़ कोनी पहुंच पाए तो कोई बात नहीं पर शारजाह जरुर पहुंच जाएगें।
    नवरात्री की शुभकामनाएं, जय माता की, जय बाबा की

    ReplyDelete

आपके द्वारा की गयी टिप्पणी लेखन को गति एवं मार्गदर्शन देती है |