हिन्दी ब्लोग जगत में आज कल पहेली पूछने का एक फैशन चल रहा है । सोचा क्यों न हम भी बहती गंगा में हाथ धो लेते है यानि की आज इस बार कुछ पूछ लेते है । शायद हमे भी कुछ जानकारी मिल जाये
सो दोस्तो समस्या यह है कि मेरे पास एक चाइना मेड मोबाइल फ़ोन है उसके द्वारा कैप्चर किये गये विडियो को जब मै अपने कंप्यूटर पर डालता हू तो हार्ड डिस्क मे दो फ़ाइल बनती है एक .Vid एक्सटेन्शन कि व दूसरी आवाज के लिये Wave फ़ोरमेट कि । इस विडियो फ़ाइल को मै किसी भी तरीके से चला नही पाया हू । आप के
ट्रायल के लिये मै अपनी अप्लोड कि हुइ फ़ाइल का लिंक देता हू । यदि आप भी अपने आपको बहुत बडा तकनीकी विशेषज्ञ समझ ते है तो जरूर कोशिश करे | नीचे दिए गये लिंक को क्लीक करे व छोटी (400 kb )फाइल को डाउन लोड कर के चला कर दिखाए तो आपके बुद्धी कोशल का पता चल जायेगा | इसे आप मेरी मदद की गुहार समझे या आपके लिए चुनौती समझे यह आप पर है | राम राम
http://www.mediafire.com/?hmnm05jqmlm
http://www.mediafire.com/file/lyhtoofkimn/0216203100.wav