Followers

Showing posts with label डिजिटल कैमरा. Show all posts
Showing posts with label डिजिटल कैमरा. Show all posts

Thursday, April 25, 2013

रात्री के समय बिना फ्लैश के बेहतरीन फोटोग्राफी कैसे करे HOW TO DO BEST PHOTOSHOOT WITHOUT FLASH IN NIGHT TIME

        नमस्कार दोस्तों , मै आज आपको बताऊंगा की रात्री के समय साधारण कैमरे से बेहतरीन फोटोग्राफी कैसे की जाये । कैमरे के बारे में अगर आपका सामान्य ज्ञान कम है तो आप मेरी पिछली पोस्ट पढ़े ।
रात्री के समय फोटोग्राफी के लिए आपको चाहिए एक साधारण कैमरा , एक ट्राई पोड स्टैंड , और हलकी चांदनी रात ।

अब आपको बताता हूँ वो ट्रिक जिसके जरिये ये सब किया जाता है । आपके कैमरे में एक Night mode नामक ओपसन दिया जाता है आप इसको काम में ले सकते है । इसके लिए आपको  एक ट्राई पोड स्टैंड की जरूरत पड़ेगी क्यों की इस सेटिंग में कैमरे का अपर्चर ज्यादा समय तक खुला रहता है और आपका हाथ हिलने की संभावना बढ़ जाती है और फोटो में ब्लर आ जाता है ।

एक दूसरा रास्ता है ISO सेटिंग ,इस सेटिंग को आप अधिकतम पर सेट कर ले । ज्यदातर कैमरों में ये 200, 400, 800, 1600, 3200, 6400  आती है लेकिन आजकल के कुछ उन्नत कैमरों में इससे अधिक भी आती है । इसके लिए आप अपने कैमरे का मेनुअल चेक करे । किस सेटिंग में कैसा फोटो मिलेगा आप नीचे के चित्रों से समझ जायेंगे जिनमे अलग अलग सेटिंग का उदाहरण दिया गया है ।

इस में एक ख़ास बात का ध्यान जरूर रखे की डिजिटल या ओप्टिकल ज़ूम नहीं करे |

ISO SETTING - 3200

ISO SETTING - 1600
ISO SETTING - 800


ISO SETTING - 400

Monday, January 17, 2011

कुछ बाते डिजिटल कैमरे के बारे में

डिजिटल कैमरा ब्लोगरो के लिए एक आवश्यक टूल है | डिजिटल कैमरा जब से मोबाईल में आने लगा है एक सर्व सुलभ वस्तु बन गया है | तस्वीर की गुणवत्ता के मामले में मोबाईल कैमरा ,कैमरा डीवाइस का मुकाबला नहीं करता है | जो परिणाम कैमरा डीवाइस में मिलता है वो मोबाइल कैमरे में नहीं मिलता है |   

fuji_s2500

  • मेगापिक्सल (Megapixels) अगर आप 4x6 की तस्वीर का प्रिंट निकालना चाहते है तो उसके लिए आपको कम से कम 2 मेगापिक्सल का कैमरा चाहिए ,लेकिन जब बड़ी तस्वीर निकालनी हो तो उसी अनुपात में इसकी जरूरत पड़ती है |
  • एल सी डी स्क्रीन - कैमरे की स्क्रीन विभिन्न साईजो में आती है लेकिन ज्यादा तर तीन इंच की स्क्रीन पर्याप्त रहती है ताकी आप अपनी खींची गई तस्वीर को ठीक से देख सके और संपादित कर सके |
  • ज़ूम साइज - यह कैमरे का आवश्यक तत्व है | निर्माता कंपनीया अपने माल को बेचने में इसी का फायदा उठाती है | ये दो प्रकार का होता है एक डिजिटल ज़ूम दूसरा ऑप्टिकल ज़ूम | डिजिटल ज़ूम में उस कैमरे का सोफ्टवेयर तस्वीर को बड़ा कर के दिखाता है,जबकी वास्तव में तस्वीर उतनी ही रहती है | जैसे हमारे कंप्युटर में हम फोटो को बड़ा करके देखते है |जबकि ऑप्टिकल ज़ूम में कैमरे का लेंस आगे पीछे होकर आपकी तस्वीर को नजदीक से या दूर से लेने में सहायक होता है | जिसके कारण तस्वीर बहुत ज्यादा स्पष्ट और गहराई लिए आती है |घरेलू कैमरों में अधिकतर ३ एक्स का ऑप्टिकल ज़ूम आता है |अगर आप आऊटडोर फोटोग्राफी (जैसे जंगली दृश्य ,पशु पक्षी आदि की) करना चाहते है तो उसके लिए इससे भी ज्यादा ज़ूम की जरूरत पड़ेगी | लेकिन इतना ध्यान जरूर रखे की आपको डिजिटल ज़ूम के चक्कर में नहीं पढ़ना है |
  • ISO-ये प्रकाश को नापने के काम आता है | ज्यादा ISO वाला कैमरा कम रोशनी में भी साफ़ तस्वीरे ले सकता है| ये 800,1600,3200,6400 तक की रेंज में आते है |
  • फेस डिटेक्शन - ये फंकशन आपके द्वारा इच्छित व्यक्ति की इमेज को सेव करके रखता है | और बाद में जब आप ग्रुप में फोटो खीचते है तब ये उस चेहरे के सामने आने पर ही फोटो खीचेगा अन्यथा नहीं |
  • आई ब्लिंकर - ये फंक्सन ओन होने की अवस्था में जब आप फोटो लेते है और ऑब्जेक्ट की आँखे फ्लैस की चमक की वजह से बंद हो जाती है तो वो फोटो खिची नहीं जायेगी उसकी आँख खुली रहने पर ही फोटो खीची जायेगी 
  • मेमोरी कार्ड - हमारे कम्पयुटर की हार्ड डिस्क की स्पीड की तरह मेमोरी कार्ड के डेटा ट्रान्सफर की भी गति और नाप होता है| १० मेगा पिक्सल वाली 200 इमेज 1जीबी के डाटा कार्ड में रख सकते है|जितना मेगापिक्सल बढ़ेगा उतनी ही ज्यादा स्टोरेज वाले कार्ड की जरूरत पड़ेगी | 
  • इमेज सेंसर - ये कैमरे के अंदर होता है इसका आकार जितना ज्यादा होता है ये उतनी ही स्पष्ट तस्वीर ले पायेगा |ये आजकल सीसीडी टाईप का आता है |
  • इमेज स्टेबलाइजेशन - कभी कभी हम फोटो लेते है तब हमारा हाथ हिल जाता है और फोटो ब्लरी(धुंधली)आती है |इससे निपटने के लिए आधुनिक कैमरों में इमेज स्टेबलाइजेशन का फंक्शन दिया जाता है ये दो प्रकार का आता है एक डिजिटल दूसरा मेकेनिकल | इसमें तुलनात्मक रूप से देखे तो मेकेनिकल का परिणाम ज्यादा बढ़िया आता है |