Followers

Showing posts with label बाजरे की खीचड़ी. Show all posts
Showing posts with label बाजरे की खीचड़ी. Show all posts

Monday, April 18, 2011

बाजरे की खीचड़ी .... मिक्सर ग्राइंडर

      आज भाटिया जी की ये पोस्ट पढ़कर मुझे अहसास हुआ की हमारे भाई जो विदेशो में रहते है उन्हें देशी खाने के लिए कितना परेशान होना पड़ता है | विदेश में रहने वालो की तो छोडिये आजकल जो शहरो में रह रहे है उन्हें भी बहुत परेशान होना पड़ता है | मजे है तो गाँव वालो के जो की आराम से देशी खाना खा सकते है |

      देशी खाने में हमारे राजस्थान के बाजरे के बने खाने का जवाब कही नहीं है | बाजरे की राबडी ,बाजरे की रोटी और बाजरे की खीचड़ी इनका कोइ मुकाबला नहीं है | जिसने भी इन्हें खाया है वो ही इसका स्वाद बता सकता है | बाजरे की खीचड़ी बनाने में एक सबसे बड़ी समस्या आती है बाजरे को कूटने की ये कुटाई का जो तरीका है वो थोड़ा अलग प्रकार का होता है इस प्रक्रिया में बाजरे के ऊपर का छिलका उतार लिया जाता है |  इस कुटाई हेतु साधन काम में लिए जाते है एक ओंखली या इमाम दस्ता(लोहे की खरल )| ये दोनों साधन प्राय शहरी लोगो के पास नहीं होते है और विदेश में रहने वालो के पास तो बिलकुल ही नहीं हो सकते है |

     लेकिन इस समस्या का हल मुझे जो सूझा वो मै आपको बताता हूँ | हो सकता है आपका भी कभी मन करे तो आप भी मिक्सर की सहायता से बना सकते है जो की वर्तमान समय में हर रसोई की आवश्यक वस्तु बन गया है | आपको मिक्सर में ब्लेड वो लगाना है जो आप लस्सी बनाने या फेटने के लिए काम में लेते है | उसमे फायदा ये है की बाजरे के टूकडे नहीं होंगे केवल उसके ऊपर का छिलका ही निकलेगा | और आपको यही करना है | आप बाजरे में थोड़ा पानी डाले और मिक्सर को एक बार कम गती से तथा बाद में तेज गती से घुमाए  | पानी की मात्रा अगर आपने सही डाली है तो मानिए की आपका काम बन गया है अब आप बाजरे में से उसके छिलके जो की अब डस्ट बन गए है ,को अलग करना है  | ये डस्ट अलग करना औरतो को अच्छी तरह से आता है इस कार्य में प्राय मर्द लोग फ़ैल हो जाते है |

      उसके बाद इस साफ़ किये गए बाजरे को जिसमे की लगभग ८० प्रतिशत आटा बन जाता है बाकी २० प्रतिशत दाने के रूप में रहता है | इस मिश्रण में ३० प्रतिशत के हिसाब से मूंग की छिलके वाली दाल डाल देंगे | बाद में इस में आप आवश्यकता अनुसार नमक और पानी मिलायेंगे जिस प्रकार आप दलिया बनाते है उसी प्रकार इसे भी बना लेंगे | आपको दलिया बनाने का तरीका समझाने की जरूरत शायद नहीं होगी | यदि आपको दलिया बनाना भी नहीं आता है तो आप इससे बनाने की चेष्टा नहीं करे | इसे आप देशी खांड और घी डाल कर खा सकते है |
अब एक चित्र जो खिचडी बनते समय मैंने अपनी रसोई में मोबाईल द्वारा लिया था |
खिचड़ी का लाइव चित्र