Followers

Tuesday, January 20, 2015

अपने आधार कार्ड में सुधार करे ओन लाईन on line correction in Aadhar card

         “आधार’ कार्ड में किसी भी तरह की गलती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। तहसील में जाना एसडीएम के पास और पटवारियों के पास बहुत झमेले है । आपके घर या परिचित के यहां इंटरनेट सुविधा है तब तो आईटी सेंटरों पर भी जाना जरूरी नहीं। “आधार’ में नाम, पता, लिंग, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख आदि जैसी गलतियां आप स्वयं इसकी वेबसाइट पर जाकर निर्देशों को फॉलो करते हुए दुरुस्त कर सकते हैं। 
      आधार कार्ड में कोई जानकारी अधूरी या गलत होने पर आपके लिए परेशानी हो सकती है। जल्दी ही बैंक खाता खुलवाने से लेकर रसोई गैस कनेक्शन पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी जरूरी सेवाओं के लिए आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ेगी। यही मूल निवास को पुख्ता करेगा और देश में पहचान का आधार बनेगा। नौकरी में एडमिशन के लिए भी जरूरी हो सकेगा। ऐसे में कार्ड में छोटी सी गलती बड़ी परेशानी की वजह बन जाएगी।


Step 1 -  http://uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार लिंक पर क्लिक करने पर डेस्कटॉप पर नया पेज खुलेगा।
Step 2  बायीं ओर नीचे लिखे your aadhaar data पर क्लिक करें।
Step 3  यहां अपडेट करने की जानकारी मांगी जाएगी। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा। इसमें “सब्मिट योर अपडेट’ कनेक्शन करना होगा।
Step 4  “एंटर योर आधार नंबर’ पर अपना आधार नंबर डालें।
Step 5  टेक्स्ट वेरिफिकेशन में स्क्रीन पर दिखाए गए स्पेशल कैरेक्टर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें।
इसके अगले पेज पर मोबाइल नंबर फीड करने के निर्देश मिलेंगे। कुछ ही देर में इन मोबाइल नंबर पर मैसेज कोड आएगा। यह आपको अपनी स्क्रीन के निर्धारित बॉक्स में फीड करना होगा। इसके बाद वेबसाइट लॉग इन कर दें।
Step 6  डाटा अपडेट पर क्लिक करने के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करने पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश प्राप्त होंगे।
Step 7  इसके बाद कंफर्म पर क्लिक करने के आदेश मिलेंगे। फिर बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर पर क्लिक करें। जहां साइड पर लिखे एजिस और कार्विस को चुनकर सबमिट करना होगा। एजिस में दो तीन दिन में आपका काम हो जाएगा | 

  अपडेट होने पर मोबाइल में मैसेज जाएगा। इसमें आपको “यूआरएन’ नंबर मिलेगा। अपडेट स्टेटस पर आधार कार्ड नंबर और यूआरएन टाइप करना होगा। 

      प्रक्रियापूरी करने पर “योर रिक्वेस्ट कंपलीट सक्सेसफुल’ मैसेज आने पर इस पेज को साइन आउट कर दें। शुरू में जहां डाटा अपडेट स्टेटस लिखा था उस पर क्लिक करने पर आधार कार्ड यूआरएन नंबर लगाकर चैक करने पर रिक्वेस्ट पेंडिंग बताएगा। इस प्रक्रिया से मोबाइल पर आधार कार्ड की त्रुटि सुधरने का मैसेज प्राप्त होगा। पंद्रह दिन में संशोधित आधार कार्ड डाक से घर जाएगा। कार्ड नहीं मिले तो मोबाइल पर प्राप्त यूआरएन नंबर रखें। कार्ड के अपडेट होने की जानकारी इन यूआरएन नंबर से ली जा सकेगी। 

आइये जाने अपनी जन्म कुंडली के बारे में An analysis about your horoscope (janm kundali) part 2

      जैसा की आप ने पिछली पोस्ट में पढ़ा की जन्म कुंडली बनाना बहुत ही आसान है जबकि उसका भविष्यफल बताना बहुत ही मुश्किल काम है और  मै तो ये  कहूँगा की १०० प्रतिशत सत्य भविष्यवाणी  कोई कर ही नहीं सकता है । क्यों नहीं हो सकता है  कारण ये है की कुंडली के बारह भावो में ग्रहो की स्थति का आंकलन और उसका जातक के ऊपर होने वाला असर ज्ञात करना वैसा ही काम है जैसा की भूसे ढेर में सूई ढूंढना । जैसे की कुंडली के दुसरे भाव में शुक्र का होना जातक को धनवान बनाने वाला माना  उसके लिए दूसरी कंडीशन भी लागू होती है की गुरु सातवे भाव में होना चाहिए । इसी प्रकार अन्य ग्रहो का भी प्रभाव इस स्थिति पर पडेगा इस लिए भविष्यवाणी करना इतनी मेहनत और परीश्रम का काम है की आजकल के सामान्य ज्योतिषियों के बस की बात नहीं है ।
     
अब मै आपको एक बात और बता दू की कर्म का फल मिलता है ये हम सब लोग जानते है कहा जाता है की श्री मद भागवत गीता में लिखा की जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे ये नियम किसने बनाया कोई कहता है कि भगवान ने बनाया है क्या भगवान किसी को बुरे कर्मो की सजा भी देते है । ये बात गले नहीं उतरती क्यों की भगवान तो सभी को सुखी रखना चाहते है फिर कौन है जो सजा देता है ये सवाल हमेशा अनुत्तरित ही रहेगा । मुझे कोई आजतक मिला नहीं है जो इसके बारे में बता सके की ये कर्म और फल वाली तराजू किसके पास है और किसने इसे बनाया है और मेंटेन रखता है ।   अगर इस विषय में आपको कोइ जानकारी हो तो जरूर बताये |  

Thursday, January 15, 2015

आइये जाने अपनी जन्म कुंडली के बारे में An analysis about your horoscope (janm kundali)

         आज कल ज्योतिष विधा कोई गोपनीय विधा या ज्ञान नहीं रह गया है  तकनीक के इस युग में आपको गली गली में आपका भविष्य बताने वाले बाबा लोग मिल जायेंगे जो कि सो दो सो से लेकर लाखो रूपया लेकर आपको आपकी जन्म कुण्डली देख कर आपका भविष्य बताने का दावा करते है और साथ ही ये दावा भी करते है की उनका किया गया भविष्य कथन कोइ झुठला नहीं सकता है  उनके दावो में कितना दम है ये तो मै भी नहीं बता सकता लेकिन इस विधा के बारे में जो मेरा अनुभव है वो मै समय समय पर आपसे शेयर करता रहता हूँ ।              
           ज्योतिष में दो चीजो का समावेश होता है पहला है गणित जिसमे की ग्रहों की स्थिति राशी का विहार और उन ग्रहों का कुण्डली के बारह भावो में स्थान ये सब गणित में आता है जिसे कोइ भी मेरे जैसा अनाडी आदमी आसानी से सीख सकता है क्यों की तकनीक का ज़माना है नमूना आप मेरी पिछली पोस्ट(बिना किसी सॉफ्टवेयर के अपनी जन्म कुंडली बनाये )  में देख चुके है ।

            सबसे ज्यादा जो मुश्किल काम है वो है कुंडली को देखकर सटीक भविष्यवाणी करना । ये कार्य जटिल ही नहीं बल्कि बहुत ही श्रम साध्य है । इसके लिए बहुत ही ज्यादा अनुभव की जरूरत है । अगर कोई ये दावा  करता है की उसकी भविष्यवाणी शत प्रतिशत सही होती है तो वो इस दुनिया का सबसे बड़ा झूठा आदमी होगा । इसका कारण  क्या आप जानना चाहोगे? ये मै आपको  अगली पोस्ट में बताऊंगा ।

Thursday, January 8, 2015

सीबीएससी ने अपना परीक्षा टाईम टेबिल जारी किया CBSE ANOUNCE DATE SHEET FOR MAIN EXAM 2015

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10 वी 12वी की मुख्य परिक्षा हेतु अपना टाइम टेबिल जारी कर दिया है जिसे आप यंहा क्लिक करके डाऊनलोड कर  सकते है ।
CBSE DATE SHEET 2015


(1 ) कक्षा 10 के लिए
(2 ) कक्षा 12 के लिए

Tuesday, January 6, 2015

ई -मित्र की हकीकत In side story about Emitra

     आज कल जगह जगह आपको ई मित्र के बोर्ड लगे हुए मिल जाएंगे । ई मित्र  राजस्थान  सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस  योजना के द्वारा नागरिको के लिए सरकारी काम काज आसानी से और रियायती दरों पर उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध  करवाया जाता है । सरकार के ई गवर्नेंस के सपने को साकार करने हेतु ये  योजना चलाई  गयी है । इसका दूसरा नाम CSC यानी की नागरिक सेवा केंद्र भी है ।
सरकार के ई गवर्नेन्स के कार्य में योगदान हेतु  मैंने भी जुड़ने का निर्णय लिया और फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी से  बात कर के अपना आवेदन  दिया । कुछ दिनों में मुझे पासवर्ड और आई डी भेज दिए गए । लेकिन  मैंने ट्रेनिंग और अन्य जानकारी के लिए कंपनी से पूछा तो कहा गया की आप ई मित्र के पोर्टल से  सूचनाये निकाल कर  स्वयं अध्ययन करे ।
                       
             ई मित्र कियोस्क काउंटर में बिजली ,पानी,टेलीफोन आदि के बिल जमा किये जाते है । अन्य बहुत से सरकारी विभागों के कार्य आदि किये जाते है । जैसे मूल निवास ,जाती ,जन्म मर्त्यु प्रमाण पत्र ,छत्रवृति के फॉर्म भरना  खेती बाड़ी के सब्सिडी के फार्म ,यूनिवर्सिटीज  की फीस जमा करना ,प्रतियोगी परिक्षाओ के ओन लाईन आवेदन जमा करना  ,पेन कार्ड का आवेदन करना आदि ।


राजस्थान सरकार की बेहतरीन योजना (ई मित्र )


      जैसे तैसे करके बिल जमा करना शुरू कर दिया बिलो की स्टब काउंटर जो विभाग द्वारा रखा जाता है उसे मैंने भविष्य रिकॉर्ड हेतु रख लिया । अजमेर विधुत वितरण विभाग के स्थानीय ऑफिस से मेरे पास सामाचार मिला की आप को ऑफिस में तुरंत हाजरी देनी है । मै पहुँच गया जैसे मुजरिम थाने में पहुँचता है । विभाग के अधिकारी से मिला तो अधिकारी महोदय का पारा सातवे आसमान पर भवे तनी हुई वक्र अवस्था में थी । मुझे देखते ही कहने लगे आपकी हिम्मत कैसे हुयी हमारे विभाग के बिल जमा करने की और चलो जमा भी करना तो तो कम से कम हमें बताना तो चाहिए था की मै विधुत विभाग के बिल जमा कर रहा हूँ । आपने बिलों के स्टब काउंटर (पार्श्व प्राप्ति रशीद ) भी अब तक जमा नहीं करवाए | साहब तो कुर्सी के रोब में १० मिनट तक नॉन स्टॉप चालू ही रहे । मै भी हाथ बांधे मुजरिम की तरह खड़ा रहा ।जैसे किसी की भैंस चोरी कर ली हो |
जब अधिकारी महोदय थोड़े रुके तो मैंने भी अपनी सफाई में बताया की जिस कंपनी से मैंने फ्रेंचाईजी ली है उस के निर्देश थे की स्टब काउंटर जमा करवाने की जरूरत नहीं है जिला स्तर पर जो जिला ई मित्र सोसाईटी (DGES) बनी हुयी है वो सारी रिपोर्ट सभी विभागों को जमा करवाती है और विभागों को पासवर्ड और आई डी दे रखी है वो भी विभाग में निकाल सकते है | इस लिए मैंने भी आपके पास आना और स्टब काउंटर जमा करवाना जरूरी नहीं समझा और अब आप मुझे बता रहे है की जमा करवाना जरूरी है तो मै आगे से जमा करवाता रहूँगा और जो अब तक के है वो आप जमा कर लीजिये ,साहब थोड़े ठीले हुए और कहने लगे ठीक है लेकिन आगे से जिस दिन भी आप बिल जमा करते है उसके दुसरे दिन स्टब काउंटर और विभाग की कैश बुक रिपोर्ट की दो कापी जमा करवाइए एक कापी हम रखते है दूसरी जिला ऑफिस में भेजते है |

      अब आप खुद सोचिये राजस्थान सरकार की इतनी बढ़िया योजना का कुछ सरकारी अधिकारी अपने स्वार्थ और अपने अहम् की खातिर कचरा बना रहे है | जब वो रिपोर्ट की दो कापी की मांग कर रहे है जब कायदे से एक ही कापी देनी चाहिए क्यों की दूसरी कापी तो उन्हें अपने विभाग के लिए भेजना है तो उसकी नकल करवाने के पैसे तो विभाग ही खर्च करेगा | दूसरा मुद्दा की बिल जमा करो उसके दुसरे ही दिन स्टब काउंटर जमा करवाओ जब की नियमानुसार ई मित्र कियोस्क काउंटर नागरिको की सुविधा हेतु बनाया गया है इस लिए सुबह ९ बजे से लेकर शाम को ७ बजे तक खुला रखना जरूरी है इन दोनों में से एक नियम तो तोड़ना ही पडेगा या तो स्टब काउंटर जमा नहीं होंगे अगर जमा करवाने जाएगा तो काउन्टर बंद करके जाना पडेगा |  अजमेर विधुत वितरण विभाग बिल जमा करने का प्रति बिल जो कमीशन देता है उसमे से कियोस्क धारक को ३.९० रूपये मिलते अब मान लीजिये किसी दिन ३ बिल जमा करवाने हेतु आये और उनके स्टब काउंटर जमा करवाने के लिए विभाग जाना पड़े तो मेरी दूकान से विभाग की दूरी ३ किमी है जहां जाने आने में १५ रूपये का पैट्रोल खर्च हो जाता है और अन्य खर्चे जैसे तीन पेज प्रिंटिंग का खर्चा बिल जमा करने में जो नेट का डाटा खर्च होता है वो सब मिला कर कमीशन से कंही ज्यादा हो जाता है | और आने जाने में जो कीमती समय जाया हो उसका भरपाई तो संभव ही नहीं है | एक बात ये भी है की क्या एक कियोस्क धारक सभी विभागों में जाकर बता सकता है की उसने अपना ई मित्र केंद्र शुरू किया है ?
           
     चलिए ये तो हुयी विभागों की बानगी अब बताता हूँ की सेवाए कुछ सेवाये तो एसी है जिनको शुरू तो कर दिया जाता है लेकिन उसमे जो कठिनाई आती है उसको दूर करने में कोइ मदद नहीं करता है अगर आप अपनी LSP (local service provider ) से सम्पर्क करते है तो वो लोग आपको हेल्प लाइन के नंबर पर बात करने के लिए कहेंगे जबकि हेल्प लाईन जिला ई मित्र सोसाईटी की अंडर में आती है वो बिलकुल सरकारी मुलाजिम है कभी कभार फोन उठा भी लेंगे तो आपकी मदद नहीं कर पायंगे और आपसे ये भी सलाह और उलाहना देंगे की LSP से प्रॉपर ट्रेनिंग नहीं ली है गाईड लाइन ठीक से पढ़िए | नतीजा सिफर .......|

     अभी अभी ताजा सर्विस में एक नयी सुविधा शुरू हुयी है भामाशाह योजना के कार्ड हेतु नाम जुडवाने की इसके बारे में क्या बताऊ अगर भूले से भी आपका इन्टरनेट किसी स्टेप पर जाकर डाउन हो गया या सिस्टम हैंग हो गया तो आप कुछ भी कर ले आप अपने किये हुए काम को दोबारा नहीं कर सकते है और ना ही सम्पादित कर सकते है यानी ना उगले बने और ना निगले बने ऊपर से सरकारी योजना है कोइ ये नहीं बता रहा है की कियोस्क धारक को मेहनताना क्या मिलेगा जबकि ये जरूर बताया जा रहा है की आवेदक से कोइ पैसा नहीं लिया जावेगा यानी फ्री ऑफ़ कोस्ट है |