Followers

Showing posts with label हैकिंग. Show all posts
Showing posts with label हैकिंग. Show all posts

Saturday, April 9, 2011

अपनी मेल में स्पैम से छुटकारा ..........जीमेल चैट विंडो में फोन का ऑप्सन

मेरी पिछली दो पोस्ट को पढ़ने के बाद मेरे पास काफी लोगो के फोन और मेल आये सभी अपनी शंका का समाधान जानना चाहते है |
        पहला प्रश्न ये की जी मेल खाते को स्पैम मुक्त कैसे करे ?
     आइये पहले ये जान ले की स्पैम क्या है | आपके मेल खाते में जो स्पैम होते है वो एक प्रकार का निर्देशित कमांड होता है ये आपके कंप्यूटर में किसी प्रकार की गडबड नहीं करता है लेकिन आपके जितने भी जान पहचान वाले जिनकी इमेल आई डी होते है उन्हें आपकी जानकारी के बिना ही अपनी विज्ञापन वाली मेल भेजता है जिनमे कुछ अश्लीलता भी हो सकती है | इस प्रकार की मेल आपको शर्मिंदा भी कर सकती है | कुछ मेल तो इस प्रकार की भी भेजी जाती है जिनका कोइ अर्थ ही नहीं निकलता है | और आजकल तो हिन्दी में भी आने लग गयी है पहले तो इस प्रकार की मेल विदेशी कंपनी के द्वारा  अंग्रेजी भाषा में हीआती थी किन्तु अब ये मेल हिन्दी में भी आने लग गयी है |
        इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए? ...................    सबसे पहले आप के पास अपने दोस्तों के जितने भी मेल पते है | उन्हें अपनी हार्डडिस्क में एक्पोर्ट कर सेव कर ले | जो फाईल बनेगी वो माईक्रोसोफ्ट एक्सल में खुलने योग्य बनेगी |दूसरा काम फिर ये करे की आप के दोस्तों के ई मेल पते अपने कोंटेक्ट लिस्ट में से डिलीट कर दे | जब भी आपको अपने दोस्तों को मेल भेजना हो तो उनका मेल पता आपको अपनी हार्ड डिस्क में सेव की गयी फाईल में से लेकर काम में लेवे | आपने कोंटेक्ट लिस्ट की समय समय पर जांच करके उसको डिलीट करते रहे | जब आपके ई मेल खाते में कोंटेक्ट लिस्ट ही नहीं बनेगी तो उनके यंहा आपके खाते से स्पैम मेल जाने की संभावना भी खतम हो जायेगी  |

       अब बात करते है जी मेल के चैट विंडो में फोन ऑप्सन के चालू करने की काफी लोग इस बारे में जानना चाहते थे | उसके लिए आपको ज्यादा तकनीक लगाने की जरूरत नहीं है | आपको एक सोफ्टवेयर डाऊनलोड करना है जिसका नाम ultra surf  है ये सोफ्टवेयर पोर्टेबल है मतलब की इंस्टाल करने का झंझट नहीं है | केवल रन करना पड़ता है | आप इस लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है | जब आप इसे रन करते है तो आपके मोनिटर स्क्रीन के दाहिनी तरफ नीचे घड़ी के पास में एक ताले का आईकन बन जाता है | यह ताला आपके छुपे होने का संकेत है | और यह अमेरिका के सर्वर को काम में ले रहा है | अब आप अपने जी मेल को खोलिए और अपने चैट विंडो में अपने स्टेट्स को देखिये वंहा आपका फोन ऑप्सन चालू दिखेगा |

Thursday, March 10, 2011

मेरी ई मेल आई डी हैक की गयी है

सभी मित्रों को सूचित करता हूँ की मेरे मेल खाते से कोइ भी मेल मिले तो उसे ना खोले अगर आप खोलते है और  आपका कोइ नुकशान होता है तो मुझे जिम्मेदार ना ठहराए . मै आपसे फोन द्वारा ही सम्पर्क कर लूंगा .
मुझे काफी बलोगर मित्रों द्वारा सूचना मिली थी की उन्हें विज्ञापन वाले लिंक जिनमें कुछ अश्लील भी है की मेल मेरे खाते द्वारा मिली है | मैंने अपने खाते की जांच की और पाया की किसी पाकिस्तानी आई पी द्वारा मेरे मेल खाते में सेंध लगाई गयी है | शायद किसी स्पैम के द्वारा |  जब तक ये सुरक्षा का अच्छा बन्दों बस्त  ना हो जाए तब तक मेहरबानी कर के मेरे द्वारा भेजी जा रही किसी भी मेल को ना ही खोले |