Followers

Showing posts with label हिन्दी. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी. Show all posts

Tuesday, May 3, 2011

अपने नाम को सार्थक करता एक बलोग ---जुगाड

अंतर्जाल पर भ्रमण करते करते ,जुगाडो की खोज करते करते इस जुगाड नामक ब्लॉग पर पहुचा | जैसा की नाम से जाहिर है ये कोइ विद्वान बलॉगर का तो बनाया हुआ हो ही नहीं सकता है | ये ब्लॉग बिना किसी तड़क भडक के है यानी की कोइ विजेट इस पर नहीं है | इस ब्लॉग में सारा मसाला दुसरे ब्लॉगों से उडाया हुआ है जो की ब्लॉग के शुरुआत में मोटे अक्षरों में लिखा हुआ भी है कि माल चोरी का है |

      खैर हमें चोरी और साहूकारी से क्या लेना देना मैने तो इसकी पोस्ट को देख कर आप लोगो से इसे साझा करने की सोची है | हिन्दी ब्लॉग बनाने वाले शुरुआती लोगो के बहुत से प्रश्न होते है उन सभी प्रशनो का यंहा समाधान शायद हो जाएगा | क्यों कि इसमें ब्लॉग की शुरुआत कैसे करते है पोस्ट कैसे लिखते है इस प्रकार की समस्त जानकारी जो ब्लॉग प्रवेशिका के नाम से संजीव भाई ने लिखी थी वो सभी पोस्ट यंहा है | अन्य हिन्दी के तकनीकी ब्लॉगों की सभी महत्वपूर्ण पोस्ट के लिंक यंहा दिए गए है | जैसे हिन्दी ब्लॉग टिप्स (आशीष भाई ) ,प्रतिभास (अनुनाद सिंह जी ),रचनाकार (रवी रतलामी जी )आरम्भ (संजीव तिवारी ) आदी | अगर आप भी किसी ब्लॉगर की सहायता करना चाहते है तो उसे इस ब्लॉग का लिंक पकड़ा कर चैन की बंसी बजा सकते है वो इसकी गलियों में ज्ञानार्जन करता रहेगा | क्यों कि जिस हिन्दी ब्लॉग के तकनीकी ज्ञान कि आवश्यकता उसे है वो सभी यंहा मिल जाएगा |

     अंत में आप यदि ये जाना चाहते है कि ये ब्लॉग किसका है तो वो मुझे भी पता नहीं है | क्यों कि एस प्रकार कि सूचना इस पर कही भी नहीं दी गयी है |

Saturday, September 11, 2010

यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट से कृतिदेव १० में और कृतिदेव १० से यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट में परिवर्तन

हिन्दी के ब्लोगरो ने यूनीकोड हिन्दी लिखना तो सीख ही लिया है मेरे जैसे कुछ अन्य हिन्दी लिखने वाले फोनेटिक की बोर्ड द्वारा हिन्दी लिख लेते है लेकिन रेमिंगटन हिन्दी लिखने में नानी याद आती है| मतलब की कृतिदेव फॉण्ट में टाईप करना | इसके बिना काफी काम काज नहीं हो पाते है| सभी सरकारी ओफीसो में शिक्षा संस्थानों में पब्लिशिंग हाऊस में पुराने कृति देव फॉण्ट को ही काम में लिया जाता है | आप पुराने कृतिदेव फॉण्ट के हिन्दी स्टिकर चिपका ले जो बाजार में पांच या दस रुपये का आता है | इससे आपका काम बन जाएगा | यह तरीका लेकिन बहुत समय लेने वाला है | दूसरा तरीका शैलेश भारतवासी के ब्लॉग ई मदद पर मिला है जिसे मेंने नकल करके यहां लगा दिया है | अगर आपको इस पोस्ट से कोइ मदद मिलती है तो इसका सारा श्रेय श्री शैलेश भारतवासी को दे जो कि हिन्दी को समर्पित बहु प्रतिष्ठित बलोगर है |

 विशेष नोट : यह स्क्रिप्ट अभी काम नहीं कर रही है इस लिये आप इस लिंक पर अपना काम कर सकते है |
http://technical-hindi.googlegroups.com/web/Krutidev010-to-Unicode-to-Krutidev010+Converter09.htm?gda=ZZxrdmkAAAAoiecIUhwFv064Wxa887DGnSnAfoVZy9A8FPufZlm-NroZ4o-WvKgOEoPehLypc4mvlw0zUi-TkmdHqTYXTGEP7lg4tgrRy3nt1UU9RAi06hUEt_jusoAqsqZPn14S02OECKgQbmraGdxlZulaYnsh


उनकी दूसरी काम आने वाली पोस्ट निम्न है -

 गूगल IME - हिन्दी में टाइप करने का सरलतम साधन
                                                       यह हिन्दी लिखने का सबसे सरल तरीका है | आप फोनेटिक की बोर्ड द्वारा आराम से हिन्दी लिख सकते है 
 किसी Karaoke ट्रैक में अपनी आवाज़ कैसे डालें?

 ब्लॉग/वेबसाइट पर गीत (पॉडकास्ट) नहीं सुन पा रहे हैं?
 स्काइपी का इस्तेमाल कैसे करें?
                                   यह पीसी से पीसी पर फ्री  विडियो काल का सबसे अच्छा माध्यम है | यहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी |
 ब्लॉग की नई पोस्ट के ईमेल प्रचारकों से आज़ादी चाहिए?
 ऑडेसिटी से अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कैसे करें
                                 ओडोसिटी आवाज रिकार्ड करने का सबसे अच्छा सोफ्टवेयर है | आप अपने कम्प्यूटर पर बजने वाली किसी भी आवाज को बिना माइक कई फोर्मेट में रिकार्ड कर सकते है फाईल की साईज को बिट रेट द्वारा कम या ज्यादा कर सकते है | पूरी जानकारी आप पोस्ट में पढ़ सकते है |








जोधपुर राजघराने में गूंजेगी शहनाइयाँ हठीलो राजस्थान 7