Followers

Monday, March 28, 2011

ताऊ ताई का झगड़ा ....बचपन की फिसल पट्टी

     मेरा बचपन अपने छोटे से कस्बे(बगड ) में ही बीता है | बचपन से लेकर आजतक कस्बे में बहुत से बदलाव आ गए है | गांव के मध्य भाग में सूनापन बढ़ा है जबकि बाहरी हिस्से में लोग दूर दूर तक जंहा खेतीबाड़ी करते थे वंहा कोंक्रीट और सीमेंट के पेड़ लगा रहे है | पुराने मकान जिनमे सेठ साहूकार बूढ़े बुजुर्ग रहते थे आजकल उनके बच्चे उनमे रहना पसंद नहीं करते है | इसलिए वो या तो किरायेदारों के हवाले है या उनपर किसी भू माफिया ने कब्जा कर लिया या वो सुनसान पड़े अपना दर्द बयाँ कर रहे है | उन हवेलियों का सूना आँगन आज भी अपने मालिक की राह तक रहा है |
     मेरी स्कूल के रास्ते में ऐसा ही एक घर आता है जिसे देख मै अपने बचपन की रोचक घटनाओं को याद कर लेता हूँ | उस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे | सेठ जी का नाम शायद मालीराम खटोड था | मै जब भी उनके घर के पास से गुजरता था तो एक काम मै नित्य रूप से करता था उनके दरवाजे के पास की दिवार जो एक फिसल पट्टी के रूप में है उस पर बैठ कर फिसलने का आनंद लेता था| इसका चित्र आप नीचे देख रहे है | इस आनंद में मेरे बचपन के बहुत से दोस्त भी रहते थे |
ताऊ का घर

     उस आनंद को प्राप्त करने के बाद उसके प्रतिफल में माँ द्वारा प्रसाद भी मिलता था | वो रोजाना मेरी निकर देख कर समझ जाती थी की आज भी मैंने उस दीवार पर फिसलने का आनंद उठाया है और बदले मे वो हाथ उठाती थी | उस समय निकर ही पहनते थे पाचवीं कक्षा तक निकर का ही चलन था आजकल के बच्चे तो पैदाइशी जींस पेंट धारक होते है |
     कभी कभी वंहा पर बुजुर्ग ताऊ ताई का रूठना मनाना चलता था | रूठने का हक हमेशा ताई का ही रहता था | ताऊ बेचारा मनाता था मेरे स्कूल से लौटने के समय उनका दोपहर के भोजन का समय होता था ताई रूठ कर बाहर सीढीयों पर बैठ जाती थी | ताऊ खाना खाने के लिए उसकी मिन्नते करता था | ताऊ के कहे हुए शब्द आज भी मेरे मस्तिष्क पटल पर अंकित है | अरे भागवान खाना खा लो झगड़ा मुझसे है खाने से थोड़े ही है | तुम्हारी पसंद के गुलगुले(गुड और आटे द्वारा बनाए जाते है ) बनाए है |  ये संवाद आज  मेरी  वैवाहिक जिंदगी में भी कभी कभी बढ़िया काम करते है |

Tuesday, March 15, 2011

गूगल वोईस अब भारत के लिए भी

पिछले दिनों मेरी इमेल आई डी में स्पैम की वजह से कुछ समस्याए आ आरही थी जिसके चलते मैंने उसमे सफाई अभियान चलाया था . कैसे किया ये मै अगली पोस्ट में लिखूंगा | लेकिन आप के लिए खुशखबरी है की अब गूगल वोईस भारत में भी अपनी सेवाए दे ने जा रहा है | कल थोड़ी देर उसकी सेवा मेरे खाते में चालू थी उसके बाद बंद हो  गयी | आज लगातार जारी है इसका मतलब ये है की गूगल अपनी सेवाए जो अमेरीका और कनाडा में दे रहा है वो ही सेवा अब भारत में भी देने जा रहा है |


इसका मतलब है की अब आप भी अपने अमरीका वाले या कनाडा वाले मित्रों से रिश्तेदारों से फ्री में उन के मोबाईल पर या लैंडलाइन पर अपने जीमेल खाते से फोन कर पायेंगे | |
अगर आपके खाते में दिखाए गए चित्र के जैसा नहीं दीखता है तो आप मुझे मेल करे या टिप्पणी दे | उसके लिए एक जुगाड जो पहले से ही उपलब्ध  है ,वो बता दूंगा |

Monday, March 7, 2011

फागुन के रंग राजस्थानी धमाल के संग

पाठक मित्रों इस बार बेमौसम की बरसात ने फाल्गुन का मजा कुछ कम कर दिया है | अब कुछ कुछ रंग शेखावाटी में दिखाई दे रहा है | तो आपका मन भी राजस्थानी धमाल सुनने को मचलने लगा होगा  | तो आइये धमाल का मजा ले |

Powered by eSnips.com

कुछ ओर भी है






Sunday, March 6, 2011

ई मेल द्वारा अचार मिला है

जी हा आज सुबह सुबह मेल चेक कर रहा था | तो ये अचार वाली मेल मिली है | इस अचार का स्वाद आप भी पराठें के साथ खा कर बताये कैसा है ? आजकल मार्केट में बहुत चल रहा है ओर मांग दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है | ताऊ का प्रतिष्ठान भी इस अचार को बेचने की जुगाड़ में है |