Followers

Showing posts with label राजस्थानी भाषा. Show all posts
Showing posts with label राजस्थानी भाषा. Show all posts

Saturday, August 21, 2010

राजस्थानी भाषा में कुछ शब्द वाक्य जिन्हें बोलना त्याज्य है

यह पोस्ट राजस्थानी भाषा के ब्लॉग आपणी भाषा आपणी बात पर राजस्थानी में लिखी गयी पोस्ट का हिन्दी रूपांतर है | राजस्थानी भाषा में कुछ इस प्रकार के शब्द है जो दैनिक कार्यो से और जीवन यापन से जुड़े हुए है | उन शब्दों के सुसंस्कृत समानार्थक शब्द काम में लिए जाते है मूल शब्द को काम में नहीं लिया जाता है | मूल शब्द काम में लेने का मतलब है की हमारे अन्दर अच्छी सभ्यता और संस्कृति का अभाव है |
राजस्थानी भाषा में न से शुरू होने वाले नकार वाले भाव के शब्द काम में नहीं लिए जाते है | काटने ,मारने ,कम करने की क्रिया या  भाव वाले शब्दों से परहेज  किया जाता है |


हिन्दी  शब्द या वाक्य 

राजस्थानी में त्याज्य शब्द 

राजस्थानी में संस्कारित शब्द 
चुल्हा सुलगाना
आग बाळो

चूल्हों चेतन करो
दुकान बंद करना बंद करोदुकान बढ़ाना /मंगल करना
दीपक बुझाना  बुझावो  बडो करो 
पीटना  मारना  धोबा देवणो
नमक  लूण  मीठो 
पानी में विसर्जन  बुहावणो 
पधरावणो
जाना  जावणो पधारणो 
कंहा चले  कठै चाल्या  सिद्ध सारू 
१२ दिन का शोक  शौक बैठक
अस्थी संग्रह अस्थी चुगणो फूल चुगणो
सर्प दंश सांप काटणो  पान लागणो
सब्जी काटना काटणो  बन्दारणो /सुंवारणो
मृत्यु  उपरांत पगड़ी पगड़ी  पोतियो
शोक में बाल कटाना सुंवार करवाणो  भदर होवणो
दीर्घ शंका शौच जावणो  हाजत होणो
खाना खाना रोटी खाणो  जीमणो
जलपान नाश्ता  कलेवा
खाध सामग्री थाली में डालना  जीमावणो  पुरसणो



आप यंहा भी जा सकते है---->
अपने कंप्यूटर में मिडिया विकी स्क्रिप्ट कैसे इन्स्टाल करें ?
श्री गंगा नगर (राजस्थान) के बैंक कर्मी श्री अमित कुमार मित्तल
असिस्टेंट कमान्डेंट राज्यश्री राठौड़ :राजस्थान की पहली महिला पायलट