शेखावाटी का सीधी भाषा में अर्थ है राजस्थान राज्य के तीन जिले झुंझुनू ,सीकर और चुरू | इन जिलों में अनेक हिन्दी ब्लोगर है | कुछ को मै ढूंढ पाया कुछ को शायद नहीं | कई बार कुछ लेखक ब्लॉग बनाकर छोड़ देते है उस पर कुछ लिखते ही नहीं है मैने उन्हें शामिल नहीं किया है | इस पोस्ट में उन लोगो को शामिल किया गया है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शेखावाटी क्षेत्र से जुड़े हुए है |
सबसे पहला नाम है संजय बेगानी जी का ,ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है हिन्दी बलोग जगत में जाना पहचाना नाम है | लेकिन लोग इन्हें अहमदाबाद के निवासी के रूप में ही जानते है | इनका मूल गाँव बीदासर के पास में है | जो की चुरू जिले में आता है | लेकिन अब ये अहमदाबाद में रहते है और अपनी मीडिया कंपनी चलाते है | इनका वेब पेज जोग लिखी: संजय बेगानी का ब्लॉग है | और तरकस डोट कोम को तो आप सभी जानते ही है | इनके भाई भी हिन्दी ब्लॉग लेखक है |
दूसरा बड़ा नाम है ताऊ रामपुरिया का ये भी हमारे नजदीकी जिले सीकर के कस्बा पाटन के पास के ही रहने वाले है | ये बहुत ही ज्ञानी है इस लिए इन्होने अपना असली नाम गुप्त रख कर ताऊ ही रख लिया है | आजकल इन्होने अपनी कर्म स्थली इंदौर (म.प्र. ) को बना रखी है | इनके वेब पेज का नाम रामपुरिया का हरियाणवी ताऊ नामा है | वाकई हिन्दी बलोग जगत में ताऊ के जैसी इमेज भी है इनकी | इनकी भाषा शैली हरियाणवी मिश्रित है जो बहुत मजेदार लगती है |
तीसरा बड़ा नाम है रतन सिंह शेखावत का इनका गाँव है भगत पूरा जो की सीकर जिले में है | काम काज के सिल सिले में ये फरीदा बाद में रहते है | इनके ब्लॉग भगतपुरा गाँव के बारे ,ज्ञान दर्पण ,राजपूत वर्ल्ड ,तन सिंह जी (बाड़मेर ) आदि है | ये तकनीक के महारथी भी है अगर किसी को अपनी वेबसाईट बनवाना हो या डोमेन नेम लेना हो तो इनसे संपर्क किया जा सकता है |
चौथा एक बड़ा नाम है डॉ. मिहिर धाबाई का ,ये सीकर शहर में रहते है | यंहा इनका निजी क्लिनिक है | इनके ब्लॉग दो है एक है तत्वचर्चा दूसरा है स्वास्थ्य चर्चा ,इसमे त्वचा सम्बन्धी लेख लिखते है | तत्व चर्चा में ताजा सामाजिक घटनाओं पर चर्चा करते है |
पांचवा बड़ा नाम है, हरी राम जी का ये भी सीकर के रहने वाले है लेकिन आजकल दक्षिण भारत में रोजी रोटी के कारण रहते है | ये हिन्दी को कंप्यूटर पर बढ़ावा देने में बहुत ही अग्रणी रहे है | हिन्दी प्रेम इनके रग रग में बसा हुआ है पुराने स्थापित ब्लोगर इन्हें बखूबी पहचानते है | आजकल काम काज की व्यस्तता के चलते ये निष्क्रिय है | लेकिन जो इन्होने लिखा है वो हम जैसे नए बलोगरो का मार्ग दर्शन कर रहा है | इनका ब्लॉग है प्रगत भारत |
बाकी सब छोटे मोटे ब्लोगर है , मेरे जैसे जिनमे हमारे दोस्त सुरेन्द्रजी भाम्बू जिनको हमने बलोगिंग का ऐसा शौक लगाया की लगातार पोस्ट पेलते रहते है | इनका ब्लॉग इनके गाँव मालीगांव के नाम पर बनाया गया है | इनकी कर्म स्थली बगड़ यानी की हमारा कस्बा ही है | यहां पर इनकी कम्प्यूटर आर्टस एंड फोटोग्राफी की दूकान है |
झुंझुनू जिले के बिसाऊ कस्बे के रहने वाले बलोगर भाई मुकेश मीणा ने बहुत अच्छा ब्लॉग बना रखा है | इनका ब्लॉग जनताकी आवाज नाम से है | इनसे अभी ज्यादा परिचय नहीं हुआ है |
अब बात करते है एक एसे बलोगर की जो आजकल निष्क्रिय है | ये है राजेश चौधरी ये झुंझुनू जिले से है गाँव का पता नहीं चला है | इनका ब्लॉग है उदयमान भारत | जिसमें इन होने जीनोलोजी के बारे में लिखा है |
एक ब्लोगर है विनोद कुमार शिवरायण जिनका ब्लॉग उनके नाम पर शिवरायण कुमार विनोद ही है | लेकिन आजकल निष्क्रिय है |
एक और बलोगर है उम्मेद जी जिनका ब्लॉग अभिव्यक्ति के नाम से है | ये चुरू के रहने वाले है | पेशे से कोलेज लेक्चरार है | इनका ब्लॉग बहुत सुंदर चित्रों व जानकारियों से भरपूर है | ये सभी प्रकार की पोस्ट लिखते है जिनमे राजस्थानी कविताएं भी शामिल है |
अपडेट -बाद में कुछ साथी बलोगरो ने निम्न नाम और भी सुझाए है |
इनमे एक नाम है भास्कर भारद्वाज जी का ये जयपुर में रहते है | एक इंटरनेशनल इवेन्ट कंपनी में काम करते है |ये रामगढ़ (शेखावाटी )के रहने वाले है | इनका ब्लॉग है भास्कर टाईम्स जिसमे ये विभिन्न प्रकार के तकनीकी लेख लिखते है |
एक नाम है दूला राम जी सहारण का ये पेशे से वकील है | चुरू के रहने वाले है | इनका बलोग है इन दिनों ... इसमें ये आजकल के हालात पर लिखते है | दूसरे और भी बहुत से बलोग बना रखे है |
फ़तेह पुर शेखावाटी के रहने वाले श्री अंकित जी बूबना ने बहुत सुन्दर बलोग बना रखा है | इस ब्लॉग की सुन्दरता की जितनी तारीफ़ की जाए उतना कम है | इस बलोग का नाम है फतेहपुर शेखावाटी रो बलोग |
इसी कड़ी में बाद में अपडेट प्राप्त हुए है जिसमे एक ब्लॉग है बहती धारा इस ब्लॉग के लेखक है संदीप कुमार मील | ये दिल्ली विश्वविद्यालय से पढाई कर रहे है ये नवलगढ के पास के रहनेवाले है |
महिला ब्लोगर ,डॉ.मोनिका जी है जिनका ब्लॉग परवाज ....शब्दों के पंख है | अगली पोस्ट में मोनिका जी बारे में विस्तार से लिखूंगा
और अंत में हम अपने बारे में क्या कहे आप जब यंहा तक आ ही गए है तो हमारे बारे में भी जान ही जायेंगे |
अपडेट -हमारे कुछ खास बलोग्गर भी इस लिस्ट में जुडने से रह गए थे | इनका नाम है डॉ.जीतेन्दर ( जीतू) बगडिया | ये अभी जयपुर से मेडीकल की पढाई कर रहे है | इनके ब्लॉग का नाम एक कदम दूसरों के लिये है |ये भी सीकर जिले के रहने वाले है |
श्री विश्वनाथ जी सैनी नवलगढ़ के पास झाझड गांव के रहने वाले है | ये गाँव झुंझुनू जिले में आता है | सैनी जी राजस्थान पत्रिका के चुरू कार्यालय में कार्यरत है | इनके बलोग का नाम है खबरो का अड्डा इस बलोग में स्थानीय खबरों का विस्तार से प्रकाशन किया जाता है |
(आप सब पाठक मित्रो से अनुरोध है अगर आप किसी भी अन्य ब्लोगर को जानते है जो राजस्थान के झुंझुनू सीकर और चुरू जिले से जुडा हुआ है तो हमें भूल सुधार हेतु जरूर बताये )
राजनैतिक दल एवं क्षत्रिय
पहेली से परेशान राजा और बुद्धिमान ताऊ
माली गाँव :मन मोहक नजारा गणेशोत्सव की झांकी का
वाह जी नरेश जी आपने तो सभी शेखावाटी ब्लागर्स मित्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाकर दिल खुश कर दिया इसके लिए आपका धन्यवाद,आभार
ReplyDeleteबहुत सुंदर जी आप जाग्रुक हे ब्लांगरो के बारे, बहुत अच्छी जानकारी, धन्यवाद
ReplyDeleteदशहरा की हार्दिक बधाई ओर शुभकामनाएँ!!!!
मैं तो पाँच को ही जानता था जी
ReplyDeleteअब बाकियों के ब्लॉग भी पढने लगूंगा, धन्यवाद इन सबसे मिलवाने के लिये
प्रणाम
http://www.aapnofatehpur.blogspot.com/
ReplyDeletehttp://sawaisinghshekhawat.blogspot.com/
http://www.dularam.blogspot.com/
ये ब्लॉग भी जोड़ दीजिए , और भी ब्लोग्स का पता चलने पर आपको बताते है |
साहित्य व ब्लॉग में अतिशय योगदान है शेखावटी का।
ReplyDeleteदशहरा ही हार्दिक शुभकामनाएं
ReplyDeleteकई दिग्गजों के लिंक मिल गए यहाँ से ...
धन्यवाद
अरे इसका मतलब शेखावटी से तो एक से एक महारथी ब्लागिंग में हैं....इनमें से कुछेक से तो अपना परिचय है ही.
ReplyDeleteआपने तो ये सिद्ध कर दिया कि शेखावाटी का ना सिर्फ़ भारत की आर्थिक प्रगति में अतुलनीय योगदान है बल्कि आने वाले समय में शेखावाटी के लोग ब्लागिंग में भी अतुलनीय योगदान करने वाले हैं. सभी से परिचय हेतु आभार.
ReplyDeleteरामराम.
शेखावाटी से जुड़े ब्लॉगर्स के बारे में जानना अच्छा लगा..बढ़िया जानकारी.
ReplyDeleteआपको एवं आपके परिवार को दशहरे की बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं
परिचय-वर्धक लेख, आभार, शेखावाटी से इतने सारे ब्लॉगर हैं जान कर सुखद लगा,वैसे नरेश जी मेरा गावं भी शेखावाटी में ही पड़ता है रामगढ़-(शेखावाटी),तो क्या में भी अपनी अर्जी लगा सकता हूँ नाम जुडवाने के लिए
ReplyDeleteभाई जी म्हाने तो भूल ही गया।
थोड़ो-घणो हिस्सो म्हारो भी है शे्खावाटी मै।
शेखावाटी मै कोनी जोड़ो तो नलवाटी मै जोड़ दो
राम राम
विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरा में चलें गाँव की ओर-प्यासा पनघट
तथ्य को सुधारें : चूरू जिला कभी भी शेखावाटी का भाग नहीं रहा। शेखावाटी उस क्षेत्र को संबोधित किया जाता है जहां कभी राव शेखा का शासन रहा था। चूरू में पहले चूरू के राठौड़ों का और बाद में बीकानेर रियासत का राज रहा। अतएव इतिहास कहीं से भी चूरू को शेखावाटी में शामिल नहीं करता। चूरू थळी अंचल का हिस्सा है।
ReplyDeleteसादर
@रतन सिंह जी आपके सुझाये गए ब्लॉग भी जोड़ दिए गए है |
ReplyDelete@ललित जी आप को शेखावाटी में जोडने की आवश्यकता ही नहीं है आप तो तीन चार राज्यों के मालिक बने बैठे है |
@दुलाराम जी आप किस शेखावाटी की बात कर रहे है शायद आप इतिहास के हिसाब से ये बात कह रहे है | जब कि मै उपर लिख आया हूँ कि मै केवल तीन जिलों के बलोगरो का परिचय दे रहा हूँ |ये तीन जिले आज शेखावटी क्षेत्र में गिने जाते है मुझे तो यही ज्ञान है | हो सकता है मै भूल कर रहा हो होऊ | ध्यान दिलाने हेतु आपका आभार |
isme ek blogger ko aur joda ja sakta hai...
ReplyDeletehttp://meri-parwaz.blogspot.com par aaiye....
nahin to teej-tewar.blogspot.com par
sikar aur jhunjhunu dono zilon se talluk hai... ek sasural aur ek mayaka...
jara iska kya hoya bhai sahab ye bhi shekhawaitye h
ReplyDeletewww.bahatidhara.blogspot.com
जीवड़ो राजी कर दियो सा
ReplyDeleteघणी फूटरी आर उपयोगी जानकारी देई
आप रो घणो घणो धन्यवाद
सुन्दर संकलन एवं प्रस्तुति.
ReplyDeleteएक नाम और लिखो जी।
ReplyDeleteनरेश सिंह राठौड। ये झुंझनूं के रहने वाले हैं। आप शायद इन्हें भूल गये हैं।
हा हा हा।
एक ब्लॉग यह भी है। शेखावाटी का
ReplyDeletehttp://fatehpurcity.blogspot.com
fatehpurcity.blgospot.com is not a blog related to shekhawati.
ReplyDeleteIt relates to Fatehpur UP
app di gai jankari acchi hai saa
ReplyDeleteअपनी जन्मभूमि के आस-पास के ब्लॉगरों को देख कर बेहद खूशी हो रही है.
ReplyDeleteदीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
ReplyDeletejai mataji ji ki sa
ReplyDeleteदीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
दीवाली पर्व है खुशियों का, उजालों का, लक्ष्मी का…. इस दीवाली आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो, दुनिया उजालों से रोशन हो, घर पर महा लक्ष्मी का आगमन हो… दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन मे एक नयी रोशनी दे, बस यही शुभकामना है हमारी आपके लिए दीवाली के इस पावन अवसर पार ...दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएँ
ReplyDeleteभाई जी म्हाने तो भूल ही गया।
ReplyDeleteथोड़ो-घणो हिस्सो म्हारो भी है शे्खावाटी मै। is blog ko b jod sakte ho ji
it seems really good that i met with many of shekhawati bloggers here. you are really thankful to making this event. best of luck for the great future events
ReplyDeleteनरेश जी हमे भी शामिल करो जी में भी झुंझुनू जिला का हु जी. हमारे आस पास के ब्लोगेर के बारे में जान के बहुत बहुत >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> खुशी हुई जी.http://www.aaiyesikhe.com/
ReplyDelete