![]() |
नरेगा में काम या खैरात |
अब इस बढी हुयी दरो का कारण जो उन्होंने बताया वो चौंकाने वाला था | जो मजदूर हाथ का काम करते थे उन सब ने काम करना बंद कर दिया उनमे से ज्यादातर ने सरकारी सहायता (नरेगा को मै तो सरकारी सहायता ही कहता हूँ ) में जाना शुरू कर दिया है | यह योजना क्या है इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है| आप अपने आस पास इस के द्वारा किये जा रहे कार्यो व उनके द्वारा हो रहे राजनीतिक लाभ को भी अच्छी तरह समझ रहे होंगे |
अब आप समझ गए ही होंगे की दस्तकारी वाले सभी सामान की कीमत क्यों अचानक बढ़ गयी है | भले ही ए सी की कीमत कम हो गयी हो लेकिन गरीब आदमी को तो हाथ वाले पंखे का ही सहारा है | उसके लिए तो महंगाई दुगुनी से भी ज्यादा बढ़ गयी है | इस बारे में आपके क्या विचार है ज़रा टिप्पणी में बताइए तो .....|