जन्म कुण्डली के आधार पर आपके भूत ओर भविष्य की सही सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है | ज्योतिष में दो बातों का ध्यान रखा जाता है | पहला है गणन दूसरा है फलन | गणन के लिए आजकल हमारा कंप्यूटर बहुत बढ़िया काम करता है | जिसके लिए जरूरी है सही जन्म दिनांक, सही जन्म समय, व सही जन्म स्थान | अगर आप को इन तीनों बातों का सही ज्ञान है, तो आपकी जन्म कुण्डली में गलती होने की संभावना न के बराबर है |
मैने पिछली बार एक पोस्ट लिखी थी की आप बिना किसी सौफ्टवेअर के अपनी जन्म कुण्डली ओन लाइन कैसे बना सकते है | उस पोस्ट में एक समस्या काफी लोगो को आई थी विशेषकर नेपाली भाईयो को क्यों की उनका शहर उस लिस्ट में नहीं था | जब शहर का नाम भरने का ओप्सन आता है तो वो असमंजस में पड जाते है की क्या करे | इसका समाधान यह है की आप उस शहर का (जन्म स्थान का ) लोंगी ट्यूड ओर लैटी ट्यूड यानी अक्षांश और देशांतर स्थिति भर दे | अक्षांश और देशांतर स्थिति जानने के लिए आप गूगल मैप या अन्य मैप का सहारा ले सकते है |
अब मै मूल विषय की बात करता हूँ | आपकी जन्म कुण्डली में सरकारी इनकम के योग है तो आप की सरकारी नौकरी भी लग ही जायेगी | आप अपनी आय के स्रोत का पता लगाइए यह बहुत ही आसान है | मै आपको एक उदाहरण के द्वारा समझा दू तो आप आसानी से समझ जायेंगे | (नीचे वाले चित्र को बड़ा देखने के लिए उस पर क्लीक करे या कंट्रोल की को दबाए हुए माउस को स्क्रोल करे )
कमला और विमला दो बहने है | उनके पिता की बहुत समय पूर्व मृत्यु हो गयी | उनका पालन पोषण जिन्होंने किया वो सभी सरकारी कर्मचारी थे | जैसे की उसके नाना जी जिनका निधन बहुत पहले हो गया था नानी पेंशन याप्ता होने की वजह से सरकारी पैसे प्राप्त करती है | तीन चार मामा जो सभी सरकारी नौकरी करते है | कमला और विमला के दादा जी भी सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी थे तो उनकी आय भी सरकारी पेंशन से होती है | जब शादी हुयी तब भी इन्ही लोगो ने पैसे खर्च किये | उनकी ससुराल में भी जो आय का स्रोत था वो सरकारी ही था उनका ससुर सेना में वीरगति प्राप्त सैनिक होने से उनकी सास भी सरकारी पेंशनर थी | अब बात करते है कमला और विमला के पति महाशय की जब उन्होंने मुझसे पूछा की क्या उनकी सरकारी नौकरी लगे गी ?
अब आप बताइये की उनकी सरकारी नौकरी के योग कितने प्रबल है? मैंने भी उन्हें तुरंत क़हा की जी हां आप की सरकारी नौकरी अवश्य लगेगी | क्यों की उनकी पत्नी की आय का स्रोत बचपन से ही सरकारी पैसा रहा है तो अब आगे भी सरकारी पैसा ही रहेगा | अब अगर उनकी नौकरी नहीं लगती है तो आगे भविष्य में सरकारी आय जो उनकी माँ के माध्यम से मिल रही है वो हमेशा नहीं रह सकती है | उनकी आय का स्रोत सरकारी पैसा बने इस के लिए उनकी सरकारी नौकरी लगना उनकी कुण्डली योग जरूर बनेगा |